बालोतरा में कुछ लोगों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दो चिंकारों का शिकार कर दिया। शिकार करने के लिए उन्होंने तेज रोशनी वाली फॉक्स लाइट और लाठियों का इस्तेमाल किया। जांच के दौरान टीम को मौके पर खून के धब्बे और पैरों के निशान मिले। इन्हीं सुरागों के
.
इसी दौरान कुछ वन्यजीव प्रेमियों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन खुद को पकड़ा जाता देख शिकारी वहां से भागने लगे। वन्यजीव प्रेमियों ने उनका करीब 2 किलोमीटर तक पीछा किया।
भागते-भागते आरोपी अपने घर पहुंच गए, लेकिन जल्दीबाजी में घर के बाहर चारपाई के पास मरे हुए चिंकारे और शिकार में इस्तेमाल किया गया सामान छोड़कर फरार हो गए। घटना धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के भलीसर तेजे की ढाणी गांव में हुई। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ग्रामीणों और वन्यजीव प्रेमियों ने 2 किलोमीटर पीछा किया।
टॉर्च की रोशनी देखकर हुआ था शक
दरअसल, गुरुवार रात करीब 12 बजे ग्रामीणों ने सुनसान इलाके में टॉर्च की तेज रोशनी देखी, जिससे उन्हें शक हुआ। मौके पर पहुंचने पर खून के निशान मिले। सूचना मिलने पर वन्यजीव प्रेमी भी वहां पहुंचे और करीब दो किलोमीटर तक पदचिन्हों का पीछा शुरू किया। कुछ ही देर में यह निशान आरोपियों के घर तक पहुंच गए, जहां दो मृत चिंकारा बरामद हुए। उस समय आरोपी घर के बाहर खाट बिछाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। यहीं से पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद मामले की जानकारी वन विभाग और प्रशासन को दी गई।
तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग संरक्षण में
क्षेत्रीय वन अधिकारी श्रीमरा विश्नोई ने बताया कि गणपतराम, रूगनाथराम और देवाराम को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और शिकार में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
———————————————————————–
इससे जुड़ी खबर पढ़े…..
बालोतरा में लाठियों से दो चिंकारा की हत्या:ग्रामीणों ने 2KM किया पीछा, घर के आगे फेंककर भागे; तीन युवक डिटेन, धरने पर बैठे लोग

बालोतरा में फॉक्स लाइट और लाठियों से दो चिंकारों (हिरणों) की हत्या कर दी गई। वन्यजीव प्रेमियों को भनक लगने पर शिकारी मौके से भाग निकले। (पूरी खबर पढ़े)
