![]()
शिवपुरी जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। सुरवाया थाना क्षेत्र में खेत पर काम करते समय एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि तेंदुआ थाना क्षेत्र में एक युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। खेत पर स्टार्टर लगाते समय लगा करंट पहली घटना सुरवाया थाना क्षेत्र के धुआनी गांव की है। यहां 45 वर्षीय दिनेश धाकड़ शुक्रवार को अपने खेत पर बोरवेल का स्टार्टर लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें तेज करंट लग गया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत दूसरी घटना तेंदुआ थाना क्षेत्र के भैंसदा गांव की है। यहां 28 वर्षीय मुनेश धाकड़ ने दो दिन पहले अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। शुक्रवार रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों मामलों की जांच जारी पुलिस ने दोनों शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों मामलों में मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
Source link
शिवपुरी में दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत:एक की करंट लगने तो दूसरे की जहर खाने से गई जान;पुलिस जांच में जुटी
