Headlines

Bharmour Landslide: NHAI Patrol Team Rescues Patient to Chamba Hospital


भरमौर में भूस्खलन में फंसी महिला को निकालती एनएचएआई की टीम।

राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए (NH-154A) पर भारी वर्षा के कारण सक्रिय भूस्खलन और पहाड़ियों से लगातार पत्थर गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इसी दौरान ग्राम सियूर (भरमौर) निवासी शालू को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रही एक एम्बुलेंस बीच

.

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की राजमार्ग गश्ती टीम ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई की। टीम ने जोखिम भरे हालात के बीच महिला मरीज को सुरक्षित एम्बुलेंस से अपने हाईवे पेट्रोलिंग वाहन में स्थानांतरित किया और तुरंत चंबा अस्पताल के लिए रवाना किया, ताकि समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

लगातार हो रहे भूस्खलन, पत्थरों की बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद NHAI की टीम पूरे साहस, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ मौके पर डटी रही। टीम ने न केवल मरीज को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि आपातकालीन स्थिति में मानवता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

भरमौर प्रशासन ने NHAI टीम की सराहना की

इस सराहनीय कार्य के लिए भरमौर प्रशासन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की पूरी टीम की प्रशंसा की है। प्रशासन ने कहा कि विषम परिस्थितियों में NHAI कर्मियों की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा ने एक बार फिर साबित किया है कि आपदा के समय मानवीय संवेदनाएं सबसे बड़ी ताकत होती हैं।

आवश्यक होने पर ही यात्रा करें लोग: विकास शर्मा

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, भरमौर, विकास शर्मा ने क्षेत्रवासियों और यात्रियों से अपील की है कि लगातार खराब मौसम और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें तथा प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *