Headlines

BHU में UG पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू:स्नातकोत्तर का मापअप राउंड शुरू,बचे 1300 सीटों के लिए जारी होगी अलग से सूची




काशी हिंदू विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में रिक्त रह गई सीटों को भरने के लिए मापअप राउंड की काउंसिलिंग शुरू हो गई। पहले दिन 600 से अधिक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय पहुंचे और अपने-अपने विषय से संबंधित विभागों में काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल हुए। अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों, सीयूईटी के अंकों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का मिलान किया गया। इसके बाद उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की उपस्थिति दिख रही है। केंद्रीय प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि पहले दिन 600 से अधिक अभ्यर्थी मापअप राउंड में शामिल होने पहुंचे। शनिवार को दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है। रिक्त सीटों को भरने के लिए यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि नियमित प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी कई पाठ्यक्रमों में सीटें खाली रह गई थीं। स्नातक प्रवेश के दूसरे चक्र की काउंसिलिंग भी जारी इधर, स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए दूसरे चक्र की काउंसिलिंग भी शुक्रवार को जारी रही। गुरुवार रात से शुरू हुए इस चक्र में छात्रों और विभिन्न विभागों की प्रवेश समितियां पूरे दिन सक्रिय रहीं। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी पसंद के विषयों और पाठ्यक्रमों के समूह का चयन करते रहे। पसंद के विषयों का समूह चुनने के बाद अभ्यर्थियों ने निर्धारित शुल्क जमा किया और उपलब्ध सीटों के आधार पर अपना प्रवेश सुनिश्चित कराया। प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि दूसरे चक्र में स्नातक कक्षाओं की करीब 7000 सीटों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। विभिन्न विधाओं और पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी। संबंधित अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपनी मेल आईडी से लॉगिन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। संगीत और फाइन आर्ट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से स्नातक के प्रयोगात्मक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। संगीत और फाइन आर्ट समेत संबंधित पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आठ, नौ और दस अगस्त को संबंधित विभागों में आयोजित की जाएंगी। फाइन आर्ट की प्रयोगात्मक परीक्षा नौ अगस्त तक आयोजित होने की जानकारी दी गई है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के पूरा होने के बाद इन पाठ्यक्रमों की करीब 1300 सीटों के लिए अलग से आवंटन सूची जारी की जाएगी। इससे इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी। अगस्त में शुरू हो सकती हैं कक्षाएं बीएचयू में स्नातक प्रवेश के प्रथम चक्र में अब तक 6185 छात्र प्रवेश ले चुके हैं। दूसरे चक्र की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को उपलब्ध और भरी हुई सीटों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए 12 अगस्त को तीसरे और 17 अगस्त को चौथे चक्र की काउंसिलिंग प्रस्तावित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *