![]()
देवास जिले में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों बाइक से बरोठा से किराना सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। किराना सामान लेकर लौट रहे थे दोनों पुलिस के अनुसार नायता बापच्या निवासी रवि पिता सुमेर रावत (20) और अंदरतिया निवासी अर्जुन रावत (25) शुक्रवार रात बरोठा से नायता बापच्या लौट रहे थे। दोनों घर का किराना सामान लेकर बाइक से जा रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर पहले उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रवि रावत की मौके पर ही मौत हो गई। अर्जुन जिला अस्पताल में भर्ती हादसे में अर्जुन रावत भी घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक रवि के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा शनिवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद रवि का शव परिजनों को सौंप दिया गया। रवि खेत पर मजदूरी का काम करता था। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हादसा किस वाहन से हुआ और चालक कौन था, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Source link
देवास में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; साथी घायल, किराना का सामान लेकर लौट रहे थे घर
