Bhupesh Baghel Statement on PM Modi


छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बंगले पर हरेली तिहार मनाया गया। इस मौके पर भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे ‘56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र’ वाले पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जो

.

उन्होंने कहा, ‘बड़ी मुश्किल से 56 इंच का सीना होने की छवि बनाई थी। बच्चों ने एक मिनट में उस छवि को धो दिया।’ हरेली तिहार को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का पहला तिहार है। इसे सभी लोग और किसान मिलकर मनाते हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने इस परंपरा को भी खत्म कर दिया।

पहले देखें तस्वीरें…

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कृषि औजारों की पूजा की।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कृषि औजारों की पूजा की।

भूपेश बघेल ने गेड़ी चढ़कर हरेली तिहार मनाया।

भूपेश बघेल ने गेड़ी चढ़कर हरेली तिहार मनाया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ राजगीत गाया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ राजगीत गाया।

परिवार संग मनाया हरेली तिहार

भूपेश बघेल अपनी पत्नी और बेटी के साथ हरेली तिहार कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने पारंपरिक तरीके से खेती-किसानी में इस्तेमाल होने वाले औजारों और पशुधन की पूजा की। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई सीनियर नेता, पूर्व मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए।

पूर्व CM ने पशुधन की पूजा की, इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

पूर्व CM ने पशुधन की पूजा की, इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

भूपेश बघेल ने सरकार पर लगाए अनदेखी के आरोप

मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के त्योहार प्रकृति से जुड़े हुए हैं और हरेली भी इसी परंपरा का हिस्सा है। मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार मनाए जाने को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के त्योहार और परंपराएं हजारों साल पुरानी हैं।

बघेल ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ में महतारी की फोटो नहीं लगाना और विश्व आदिवासी दिवस पर सरकार की ओर से बधाई तक नहीं देना’ इसी बदलाव को दिखाता है।

बघेल बोले- गृहमंत्री को सदन में आने से कौन रोक सकता है?

संसद में राहुल गांधी के प्रदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर भी भूपेश बघेल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- ‘अमित शाह को किसने रोका है? गृहमंत्री को सदन में आने से कोई रोक सकता है?’

बघेल ने कहा कि सवाल यह है कि हजारों बच्चों पर गोली चलाई गई, एके-47 का इस्तेमाल हुआ, आंसू गैस छोड़ी गई और लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यह सब किसके आदेश पर हुआ? राहुल गांधी यही सवाल पूछ रहे हैं। अगर यह आदेश गृहमंत्री का था तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर बच्चों की ओर से किए जा रहे पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि आजकल बच्चे ‘56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र’ जैसे पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘जो हम लोग नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया। बड़ी मुश्किल से 56 इंच का सीना होने की छवि बनाई थी, बच्चों ने एक मिनट में उस छवि को धो दिया।’

हरेली के कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हरेली तिहार मनाया और छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की।

……………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

भूपेश बोले- अपने बाप के घर से पेट्रोल लाए BJP: जनार्दन मिश्रा के बयान पर पलटवार; E20 विवाद पर कहा- भाजपा नेता होश खो बैठे

भूपेश बघेल ने कहा- ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’

भूपेश बघेल ने कहा- ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’

E20 पेट्रोल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर पलटवार किया है। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने शुद्ध पेट्रोल की मांग पर कहा था, ‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ इस पर भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी नेता होश खो बैठे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘अगर इतना ही है तो अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल ले आएं।’ पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *