भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव को ED ने रिमांड पर लिया है।
बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 करोड़ रुपए की कथित कमीशनखोरी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है।
.
कोर्ट ने उन्हें 7 अगस्त तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान अधिकारी उनसे कथित मनी ट्रेल, हवाला नेटवर्क और शैल कंपनियों के जरिए करीब 300 करोड़ रुपए के वित्तीय लेन-देन समेत मामले के अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ करेंगे।

केके श्रीवास्तव के घर की तलाशी में ईओडब्ल्यू को ट्रांजेक्शन का ब्योरा भी मिला था।
हवाला के जरिए विदेश भेजी गई रकम
ईडी के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि कथित कमीशन की रकम हवाला के जरिए अमेरिका समेत कई देशों में भेजी गई। वहां शैल कंपनियों के माध्यम से धन को वैध दिखाया गया।
इसके बाद भारत में केके श्रीवास्तव से जुड़े कथित नेटवर्क के जरिए जमीन, कंपनियों और अन्य कारोबार में निवेश किया गया। एजेंसी अब इस पूरे वित्तीय नेटवर्क और धन के लेन-देन की कड़ियों की जांच कर रही है।

केके श्रीवास्तव के खिलाफ 15 करोड़ की कथित ठगी के मामले में EOW पहले ही कार्रवाई कर चुकी है।
विधानसभा थाने में भी दर्ज हुआ मामला
ED की कार्रवाई से पहले विधानसभा थाना पुलिस ने भी एक नया मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता संदीप सेठ ने आरोप लगाया है कि उन्हें एक निजी कंपनी में डायरेक्टर बनाकर उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया गया।
इन दस्तावेजों के आधार पर मुंबई के अलग-अलग बैंकों में खाते खोले गए। पुलिस को आशंका है कि इन्हीं बैंक खातों के जरिए विदेश से धन का लेन-देन किया गया और उनका इस्तेमाल केके श्रीवास्तव से जुड़े वित्तीय लेन-देन में किया गया।

कारोबारी अशोक रावत, जिन्होंने केके श्रीवास्तव पर ठगी का आरोप लगाया है।
कारोबारी अशोक रावत की शिकायत से शुरू हुई जांच
पूरा मामला दिल्ली के कारोबारी अशोक रावत की शिकायत से जुड़ा है। आरोप है कि स्मार्ट सिटी और एनआरडीए के करीब 500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर केके श्रीवास्तव ने उनसे 15 करोड़ रुपए लिए थे।
ठेका नहीं मिलने पर रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद शिकायत के आधार पर तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
ईडी को आधा दर्जन से ज्यादा शैल कंपनियों की जानकारी
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान ईडी को केके श्रीवास्तव और उनके रिश्तेदारों से जुड़ी आधा दर्जन से अधिक शैल कंपनियों की जानकारी मिली है। इन कंपनियों के बैंक खातों में करीब 300 करोड़ रुपए के लेन-देन की जांच की जा रही है।
मामले में ईडी, ईओडब्ल्यू और पुलिस समानांतर रूप से जांच कर रही हैं।


……………………
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
पूर्व CM के करीबी ‘KK’ अरेस्ट…कारोबारी से ठगे 15 करोड़:NS इंटरप्राइजेस-RH इंटरनेशनल के नाम रकम ट्रांसफर; छत्तीसगढ़ के बड़े नेता इससे कराते थे तांत्रिक-पूजा

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM के करीबी को 15 करोड़ की ठगी के आरोप में EOW ने गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़ EOW की टीम ने पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव को भोपाल से गिरफ्तार किया है। केके पर 500 करोड़ का प्रोजेक्ट दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ की ठगी करने का आरोप है। केके को EOW और ED टीम सालभर से तलाश कर रही थी। पढ़ें पूरी खबर…
