![]()
भिवानी के गांव धारवानबास निवासी भाजपा के नेता गुणपाल चेयरमैन के बेटे प्रमोद पूनिया के मर्डर केस में कोर्ट ने दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिसका वर्ष 2019 में मर्डर किया गया था, इस केस में माता-पिता व बेटे को कोर्ट ने सजा सुनाई है। बेटे के हत्यारों को आजीवन कारावास होने पर पिता गुणपाल ने कहा कि न्याय के लिए 6 साल की लंबी लड़ाई लड़ी है। उनका इकलौता बेटा था, जिसको पालपोषकर बड़ा किया। बीए की पढ़ाई करवाई और लॉ की पढ़ाई कर रहा था। सबकुछ उस पर ही निर्भर करता था। बता दें कि गुणपाल ने साल 2014 में भाजपा की टिकट पर तोशाम विधानसभा से चुनाव लड़ा था। वे किरण चौधरी के खिलाफ चुनाव लड़े थे, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा। हालांकि सांसद धर्मबीर सिंह के करीब रहे हैं। 2019 में गुणपाल चेयरमैन के बेटे प्रमोद पूनिया का मर्डर हुआ था। जिसके बाद से ही केस चल रहा था, जिसके बाद अब कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
Source link
BJP नेता के बेटे के हत्यारों को उम्रकैद:2019 में हुआ था मर्डर, पिता बोले- 6 साल लंबी लड़ाई लड़ी, एकलौते बेटे पर सबकुछ निर्भर था
