Headlines

BJP विधायक ने राव इंद्रजीत को बताया 'भगवान':गुरुग्राम में कहा-ऊपर वाला नहीं देखा; राव बोले-CM का फर्ज दक्षिण हरियाणा की उम्मीद पर खरा उतरें




अहीरवाल में कई दिन से आरती राव को भावी CM के नारे लगने के बीच केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने एक बार फिर BJP सरकार बनवाने में योगदान गिनाया। बोले-दूसरी बार तो सरकार जुगाड़ से बन गई थी, तीसरी बार दक्षिण हरियाणा ने एकजुटता दिखाई। अब CM का फर्ज है कि यहां के लोगों की उम्मीद पर खरा उतरें। इसी कार्यक्रम में पटौदी से BJP विधायक बिमला चौधरी ने राव इंद्रजीत को ‘भगवान’ बता दिया। बोलीं-मैंने ऊपर वाला तो कभी देखा नहीं, मेरे लिए साक्षात भगवान राव इंद्रजीत ही हैं। जिसके घर से एक चौंकीदार भी नहीं, अब उसे आपने चंडीगढ़ की असेंबली में बैठाया है। दरअसल, गांव डाबोदा में शहीद नरेश कुमार की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम रखा गया था। इसी दौरान राव इंद्रजीत ने यह मंच से ये बातें कहीं। यहां तक भी कहा कि पार्टी में कुछ ‘मीर जाफर’ थे, जो भीतरघात करना चाह रहे थे। जानिये…मंच से केंद्रीय राज्यमंत्री ने क्या-क्या बातें कही मीर जाफरों की कमी नहीं थी राव इंद्रजीत सिंह ने कहा-बेटी आरती राव के चुनाव में विपक्ष से ज्यादा अपनी ही पार्टी के भीतर सक्रिय रहने वाले विरोधियों ने पूरा जोर लगाया। पार्टी के अंदर भी ‘मीर जाफर’ बहुत थे, जिन्होंने हमें हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अगर आप लोग जी-जान लगाकर साथ नहीं खड़े होते, तो टांग खींचने वाले और पीछे से वार करने वाले बहुत लोग सक्रिय थे। बिना सोचे-समझे नहीं करता घोषणाएं राव ने कहा-मैं जो भी घोषणा करता हूं, उसे सिरे जरूर चढ़ाता हूं। मैं अन्य नेताओं की तरह बिना सोचे-समझे या हवा में कोई घोषणा नहीं करता, क्योंकि मुझे पता है कि अगर मैं एक गांव के लिए कोई घोषणा करूंगा, तो दूसरा गांव तुरंत मुझसे सवाल करेगा। इसलिए पूरी योजना के साथ ही मैं किसी काम को हाथ में लेता हूं। दक्षिणी हरियाणा सैनिकों की खान डाबोदा गांव के लोगों द्वारा खेल स्टेडियम की मांग उठाए जाने पर राव इंद्रजीत सिंह ने उन्हें पूरा भरोसा दिलाया कि जल्द ही स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा वीर सैनिकों की खान है। यहां खेल स्टेडियम बनेगा, तो हमारे ज्यादा से ज्यादा युवा शारीरिक रूप से मजबूत होकर देश की फौज में शामिल हो सकेंगे। देश अगर सीमाओं पर सुरक्षित है, तो इसमें यहां के सैनिकों और उनके पूर्वजों के सर्वोच्च बलिदान का सबसे बड़ा योगदान है। अब जानिये विधायक बिमला चौधरी ने राव को लेकर क्या कहा राव के लिए खट्टर से बगावत की थी बिमला चौधरी ने बिमला चौधरी पहली बार साल 2014 में पटौदी रिजर्व सीट से विधायक बनीं। बताया जाता है कि बिमला चौधरी ने राव इंद्रजीत के इशारे पर कुछ विधायकों के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ बगावत की थी और प्रेसवार्ता कर खट्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसी वजह से 2019 में पार्टी ने उनका टिकट काटकर सत्यप्रकाश जरावता को प्रत्याशी बनाया था। साल 2024 में राव इंद्रजीत दोबारा बिमला चौधरी को टिकट दिलाने में कामयाब रहे और वो दूसरी बार विधायक बनीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *