Headlines

Panipat Mobile Shop Theft | Thieves Break Roof Steal Electronics


इसराना में दुकान की छत तोड़कर चोर अंदर घुसे।

पानीपत में इसराना के बलाना रोड पर एक मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने दुकान की छत फाड़कर लाखों रुपए के 4 नए मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लिया। यह घटना 21 सितंबर की रात की बताई जा रही है।

.

दुकान मालिक नरेश पुत्र करण सिंह, जो गोहाना के वार्ड नंबर 21 गौतम नगर के रहने वाले हैं, ने बताया कि वह रोज शाम को दुकान बंद करके अपने घर गोहाना चले जाते हैं। 21 सितंबर की सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो छत में बड़ा छेद देखकर हैरान रह गए। सामान चेक करने पर चोरी का पता चला।

वह दुकान, जिसमें चोरी हुई है।

वह दुकान, जिसमें चोरी हुई है।

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी गायब

चोर दुकान से चार नए मोबाइल फोन जिनकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है, और कुछ नया इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए। नरेश ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले भी इसी तरह उनकी दुकान में चोरी हुई थी।

पीड़ित ने इसराना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *