Headlines

BJP State In-charge List: Satish Punia Punjab, Smriti Irani Haryana


भाजपा ने सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। उनसे हरियाणा का प्रभार छीनकर स्मृति ईरानी को दिया गया है। – फाइल फोटो

भाजपा ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अपने प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। इनमें पंजाब का जिम्मा सतीश पूनिया को दिया गया है। हालांकि, वह पहले से ही पंजाब के प्रभारी हैं। नई बात यह है कि उनसे हरियाणा का प्रभार ले लिया गया है। अब वह केवल पं

.

अब उनकी जगह वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी हरियाणा का प्रभार संभालेंगी। इसके अलावा चंडीगढ़ में महेंद्र पांडे प्रभार संभालेंगे। जबकि, हिमाचल में पार्टी ने कोई बदलाव नहीं किया है। यहां श्रीकांत शर्मा ही प्रभारी बने रहेंगे।

भाजपा ने प्रभारियों के साथ सहप्रभारी भी लगाए हैं। पंजाब में वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर को सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, हिमाचल में दर्शना सिंह को सहप्रभारी बनाया गया है। हालांकि, चंडीगढ़ में इंचार्ज महेंद्र पांडे को कोई सहप्रभारी नहीं मिला।

इन्हें मिला पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल का प्रभार

राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद हैं पूनिया

पंजाब भाजपा के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया वर्तमान में राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। राजस्थान के चुरू में पैदा हुए पूनिया को वर्ष 2018 में राजस्थान में आमेर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुना गया था। इसके बाद उन्हें भाजपा राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, जहां उन्होंने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। वह राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।

जून 2026 में राजस्थान से वह निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए, जिसके बाद वह केंद्रीय राजनीति में सक्रिय हुए। अगस्त 2026 में भाजपा हाईकमान ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय महामंत्री बनाया और साथ ही 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब भाजपा का प्रभारी नियुक्त किया। इससे पहले वह हरियाणा भाजपा के प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, जहां उन्हें राज्य में भाजपा सरकार रिपीट करवाने का श्रेय मिला।

महेंद्र पांडे केंद्रीय मंत्री रह चुके

वहीं, चंडीगढ़ का प्रभार संभाल रहे डॉ. महेंद्र पांडे केंद्र सरकार में भारी उद्योग मंत्री और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यूपी के गाजीपुर में जन्मे पांडे 1973 में सीएम एंग्लो बंगाली कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष और बाद में BHU छात्रसंघ के महासचिव चुने गए।

वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान वह 5 महीने तक जेल में बंद रहे। इसके बाद 1978 में वह RSS से जुड़े। 1991 और 1996 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए। इस दौरान उन्होंने कल्याण सिंह सरकार में राज्यमंत्री और बाद में पंचायती राज मंत्री के रूप में कार्य किया।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वह पहली बार चंदौली निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री बने। 2017 में उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2019 में दोबारा चंदौली से लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्हें मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री और बाद में भारी उद्योग मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

श्रीकांत शर्मा को दूसरी बार हिमाचल का प्रभार

BJP ने हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक प्रभारी के तौर पर श्रीकांत शर्मा को दोबारा जिम्मेदारी दी है। वह इससे पहले भी हिमाचल भाजपा का प्रभार संभाल चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश की मथुरा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं।

पार्टी संगठन में वह राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय मीडिया से जुड़े दायित्व भी संभाल चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान श्रीकांत शर्मा को हिमाचल का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। बाद में उन्हें प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हिमाचल की चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी।

ये 3 सहप्रभारी बनाए

यहां देखिए पूरी लिस्ट

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

स्मृति इरानी बनीं हरियाणा BJP प्रभारी:यूपी के सांसद डॉ. भोला सिंह को सह प्रभारी बनाया; प्रदेश में पहली बार महिला को कमान

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों की लिस्ट जारी की है। हरियाणा की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को दी गई है। इससे पहले डॉ. सतीश पूनिया जुलाई 2024 से हरियाणा प्रभारी थे। बाद में उन्हें पंजाब का जिम्मा दे दिया गया था। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *