Headlines

Bokaro Hostel Attack | Manager Staff Injured CCTV Wires Cut



बोकारो के चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी करने पहुंचे 3 अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में हॉस्टल संचालक रजत कुमार और दो स्टाफ घायल हो गए। रजत कुमार को कान के पास, बांह और जांघ में

.

घाव गहरा होने के कारण उन्हें रात में ही मेडिकेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने छोटी सर्जरी की सलाह दी। घटना रविवार रात की है। वारदात के बाद एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सालाना मीटिंग के बाद हॉस्टल लौटे थे संचालक और स्टाफ

हॉस्टल मैनेजर कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम पांडेपुर के पास उत्सव वाटिका में क्रिएटिव हॉस्टल की सालाना मीटिंग और काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें हॉस्टल के बच्चे, स्टाफ और संचालक रजत कुमार शामिल हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी बच्चों को लेकर हॉस्टल लौटे।

हॉस्टल परिसर में पहुंचने पर उन्हें कुछ गड़बड़ी का पता चला। परिसर में लगे CCTV कैमरे का तार कटा हुआ था। इससे आशंका हुई कि कोई व्यक्ति अंदर घुसा है। इसके बाद जैसे ही हॉस्टल का गेट खोला गया, अंदर से तीन अज्ञात युवक बाहर निकलते दिखाई दिए। संचालक और स्टाफ ने शोर मचाकर उन्हें रोकने की कोशिश की।

रोकने पर चाकू निकालकर किया हमला

हॉस्टल संचालक और स्टाफ द्वारा युवकों को रोकने की कोशिश करते ही तीनों ने चाकू निकाल लिया और हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में रजत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके कान के पास, बांह और जांघ में चाकू लगा। दो स्टाफ को भी चोटें आईं।

हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई। रजत कुमार के भाई राहुल कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने भाग रहे युवकों में से एक को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने पकड़े गए युवक की पिटाई भी की। उसके दो साथी वहां से भाग निकले।

पुलिस ने शुरू की जांच, फरार आरोपियों की तलाश

घटना की जानकारी मिलने के बाद चीराचास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और घटना से जुड़े लोगों से जानकारी ली। पकड़े गए आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार दोनों युवकों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

वारदात से जुड़े सुराग जुटाने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों युवक हॉस्टल में किस तरह दाखिल हुए और उनके साथ चोरी के लिए क्या सामान था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *