Headlines

Faridkot Judge Residence Theft | CCTV Footage Police Investigation


फरीदकोट की लाल कोठी की फाइल फोटो।

फरीदकोट में न्यायिक अधिकारियों के लिए आरक्षित खाली पड़ी लाल कोठी से सामान चोरी हो गया। चोर कोठी से एसी, पंखे, बल्ब, ट्यूब लाइट, पानी की मोटर, अलमारियों के दरवाजे और खिड़कियां तक चोरी करके ले गए। मामले में सिटी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जां

.

जानकारी के अनुसार, सरकारी कॉलोनी स्थित यह लाल कोठी न्यायिक अधिकारियों के आवास के लिए आरक्षित है। इन दिनों कोठी खाली पड़ी थी। इसका फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति अंदर दाखिल हुए और सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात का खुलासा उस समय हुआ, जब सफाई सेवक कोठी में साफ-सफाई करने के लिए पहुंचा।

बाथरूम की पाइपें समेत अन्य सामान चोरी

जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय के जिला नाजर बाल कृष्ण की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, चोरी की वारदात एक सितंबर की रात को अंजाम दी गई। जांच के दौरान सामने आया कि कोठी से एक इंडोर एसी, दो आउटडोर एसी, सात छत वाले पंखे, एक टेबल फैन, अलमारियों के दरवाजे, खिड़कियां, टोंटियां, पानी की मोटर, बल्ब, ट्यूब लाइट और बाथरूम की पाइपें समेत अन्य सामान चोरी किया गया है।

फरीदकोट थाना सिटी की फाइल फोटो।

फरीदकोट थाना सिटी की फाइल फोटो।

CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है : जांच अधिकारी

थाना सिटी के एएसआई एवं जांच अधिकारी इकबाल चंद ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *