Headlines

घर में घुसकर लूट-मारपीट मामले में नहीं पकड़ाए आरोपी:एसपी के पास पहुंचा पीड़ित परिवार; कहा- 40 लोग मारने आए थे, कार्रवाई हो

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के श्रीपुर चक्क गांव में हुई मारपीट और लूट की घटना के बाद, पीड़ित परिवार सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। परिवार ने आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और वे खुलेआम घूमकर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। शिशुपाल यादव ने बताया…

Read More

UP First Bone Tissue Bank Launch at KGMU Lucknow

KGMU में सोमवार को बोन-टिश्यू बैंक का शुभारंभ हुआ। KGMU के ऑर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट में उत्तर प्रदेश के पहले बोन- टिश्यू बैंक का शुभारंभ हुआ। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस बैंक में हड्डियों, लिगामेंट और अन्य टिश्यू को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस कर -40℃ डीप फ्रीजर और -80℃ अल्ट्रा-लो टेम्परेचर फ्रीजर में . इससे जटिल फ्रैक्चर,…

Read More

सीतामढ़ी जिला प्रबंधक पर ₹25 हजार का जुर्माना:2 साल तक नहीं दी RTI की जानकारी, सूचना आयोग की सख्त कार्रवाई

राज्य खाद्य निगम, सीतामढ़ी के जिला प्रबंधक संतोष कुमार पर बिहार सूचना आयोग ने 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी देने में करीब दो साल की देरी और लापरवाही बरतने के लिए की गई है। आयोग ने इसे जानबूझकर सूचना में विलंब का…

Read More

मंडल अध्यक्ष बताकर दो भाइयों ने किया हंगामा, VIDEO:चखना दुकान में लाठी-डंडों और पत्थरों से पीटा, पुलिस से की बदसलूकी, जेल भेजे गए

कोरबा में शराब के नशे में धुत दो सगे भाइयों ने जमकर हंगामा किया। यह घटना मुड़पार स्थित कुआंभठा शराब दुकान पर हुई, जहां चखना के पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई चखना सेंटर पर शराब पीने पहुंचे थे। चखना खाने के बाद जब दुकानदार ने…

Read More

कॉमनवेल्थ मेडलिस्ट का भिवानी पहुंचने पर स्वागत:यशवीर सिंह ने जैवलिन थ्रो में जीता कांस्य पदक, बोले- ओलिंपिक की तैयारी करुंगा

कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रांज मेडल विजेता भिवानी के गांव देवसर निवासी जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी यशवीर सिंह का भिवानी पहुंचने पर स्वागत किया गया। यशवीर सिंह ने कहा कि मेरे आदर्श मेरा पिता है, जिनकी बदौलत मेडल मिला। कांस्य पदक विजेता गांव देवसर निवासी यशवीर ने जैवलिन थ्रो में 84.41 मीटर भाला फेंककर कांस्य पदक…

Read More

मंगलवार को E20 के खिलाफ PM आवास जाएंगे अरविंद केजरीवाल:100 लोगों के साथ दोपहर 12 बजे आप मुख्यालय से होंगे रवाना

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ई-20 पेट्रोल के विरोध में जनता के पत्रों के साथ मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि वह दोपहर 12 बजे 100 लोगों के साथ आप मुख्यालय से पीएम आवास के लिए निकलेंगे। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मिलेंगे और हमारी बात सुनेंगे। उन्होंने…

Read More

गंडकीदा दंपती हत्याकांड का खुलासा:पुरानी रंजिश में चार गिरफ्तार, पेड़ काटने और आपसी विवाद में वारदात को दिया था अंजाम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गंडकीदा गांव में हुए पति-पत्नी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्याकांड लंबे समय से चली आ रही आपसी रंजिश और छोटे-छोटे विवादों का परिणाम था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी…

Read More

मोगा में खेत के कमरे की छत तोड़कर कैमरे चोरी:गांव के चार लोगों पर केस दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मोगा जिले के बाघापुराना थाना क्षेत्र के गांव जीता सिंहवाला में खेत में बने एक कमरे की छत तोड़कर कैमरे चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता राजविंदर सिंह, पुत्र…

Read More

हरियाणा में AI और हाई रेजोल्यूशन मैपिंग से होगी निगरानी:5 शहरों में 800 वर्ग किमी क्षेत्र का डिजिटल मैप तैयार; ड्रोन बताएगा अवैध निर्माण-खनन

हरियाणा में अब ड्रोन तकनीक सुशासन का अहम हिस्सा बनेगी। अवैध निर्माण, अतिक्रमण, अवैध खनन, प्रदूषण और पुराने कचरा स्थलों की निगरानी एआई आधारित सिस्टम और हाई रेजोल्यूशन ड्रोन इमेजरी से की जाएगी। इससे सरकारी विभागों को मौके की सटीक स्थिति का डिजिटल डेटा मिलेगा और कार्रवाई भी अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगी। मुख्य…

Read More

ऊना में उफनते मवा चलेट कोजवे पर फंसी स्कूटी सवार:जाबाज युवक बचाने को तेज बहाव में कूदा, महिला को सुरक्षित निकाला, सुरक्षा पर उठे सवाल

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट उपमंडल से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। भारी बारिश के कारण गगरेट-दौलतपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मवा चलेट कोजवे पर जलस्तर काफी बढ़ गया था। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं और लोग पानी कम होने का इंतजार कर…

Read More