बीच में कोचिंग छोड़ने पर स्टूडेंट्स को वापस मिलेगी फीस:यूसीसी, फायर एक्ट जैसे बिल विधानसभा के मानसून सत्र में होंगे पेश
मध्यप्रदेश में निजी कोचिंग संस्थानों पर पहली बार व्यापक नियमन लागू करने की तैयारी है। सरकार मानसून सत्र में निजी कोचिंग संस्थान (पंजीयन एवं विनियमन) विधेयक, 2026 पेश कर सकती है। प्रस्तावित कानून के तहत यदि कोई छात्र बीच में कोचिंग छोड़ता है तो संस्थान को 10 दिन के भीतर शेष फीस वापस करनी होगी।…
