Headlines

राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस रद्द:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जरूरी मंजूरी नहीं ली गई थी; 2022 में 'भारत जोड़ो यात्रा' में दिया था बयान

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक मामला रद्द कर दिया। केस वीर सावरकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और समाज में नफरत फैलाने के आरोपों से जुड़ा था। यूपी सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि मामले में राहुल गांधी पर मुकदमा चलाने की आधिकारिक…

Read More

एआई ने बदली इंटर्नशिप, नौकरी की दर 63% पहुंची:रुटीन काम ऑटोमेट हो चुके, अब इंटर्न को क्लाइंट मीटिंग, बिजनेस ट्रिप और बड़े प्रोजेक्ट

एआई और नई टेक्नोलॉजी से कंपनियों में इंटर्न्स की भूमिका पूरी तरह बदल गई है। रुटीन काम ऑटोमेट होने से अब उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स, क्लाइंट मीटिंग्स और बिजनेस ट्रिप्स जैसी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। कंपनियां इंटर्नशिप को अब पक्की नौकरी के ट्रायल की तरह देख रही हैं और परफॉर्मेंस पसंद आने पर 63% इंटर्न्स…

Read More

टाटा स्टील ने जमशेदपुर FC को सिर्फ ₹100 में बेचा:क्लब चर्चिल-ब्रदर्स खरीदेगा; जानें ISL में घाटे और भारतीय फुटबॉल के भविष्य पर क्या असर होगा

टाटा स्टील ने इंडियन सुपर लीग की अपनी फुटबॉल टीम ‘जमशेदपुर FC’ को केवल 100 रुपए में गोवा के मशहूर स्पोर्ट्स क्लब चर्चिल ब्रदर्स को बेचने का फैसला किया है। टाटा स्टील ने अपनी 100% हिस्सेदारी ट्रांसफर करने के लिए शेयर परचेज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस पूरे घटनाक्रम, डील की शर्तों और…

Read More

नारनौल की इशिता यादव का भारतीय टीम में चयन:एशियन ओपन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम, 15 देशों के खिलाड़ी लेंगे भाग

हरियाणा में नारनौल की पुरानी मंडी निवासी युवा खिलाड़ी इशिता यादव का चयन एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। इशिता 17 से 20 अगस्त तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में एशिया के 15 देशों के…

Read More

दूंकर गांव में 40 दिन बाद लेपर्ड पिंजरे में कैद:ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, जयपुर स्थित वाइल्ड लाइफ सेंटर भेजा जाएगा

चूरू के बीदासर थाना क्षेत्र के दूंकर गांव में पिछले 40 दिनों से ग्रामीणों के लिए डर का पर्याय बना एक लेपर्ड गुरुवार सुबह पिंजरे में कैद हो गया। इस घटना से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लेपर्ड ने गांव में कई बार नीलगाय, बकरियों और गायों को अपना शिकार बनाया था। इसकी…

Read More

पन्ना में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी मंत्री:जनप्रतिनिधि-स्कूली बच्चे देशभक्ति के रंग में रंगे; 'भारत माता की जय' के नारे लगाए

पन्ना जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को देवेन्द्रनगर में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार भी शामिल हुए। मौसम बदलने और बारिश के बावजूद यात्रा जारी रही। प्रभारी मंत्री और अन्य अतिथियों ने हाथों में तिरंगा थामे, देशभक्ति गीतों और बैंड-बाजे की धुन के…

Read More

एटा में स्कूली बच्चों को तिरंगे बांटे गए:'हर घर तिरंगा' अभियान कार्यक्रम, डीएम और विधायक ने महत्व बताया

एटा जिले के लिमरा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एटा के डीएम अरविंद सिंह, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी रहे। इस अवसर पर…

Read More

जमुई में बंद पोस्टमॉर्टम हाउस में मिला सड़ा-गला शव:मुख्य गेट पर ताला, पहचान और वहां तक बॉडी पहुंचने पर उठे सवाल

जमुई के त्रिपुरारी घाट स्थित सालों से बंद पड़े पोस्टमॉर्टम हाउस में एक सड़ा-गला शव स्ट्रेचर पर मिला है। शव मुख्य गेट के अंदर पड़ा था, जबकि गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव से आ रही तेज दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों…

Read More

कोरबा में 7 गोवंश की हादसे में मौत:देर रात अज्ञात वाहन ने रौंदा, 10 घायल; स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे

कोरबा में देर रात अज्ञात वाहन की 17 गोवंश चपेट में आ गए। जिसमें से 7 की जान चली गई, जबकि 10 की हालत गंभीर है। सभी का इलाज जारी है। गौसेवक और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर विरोध जताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा…

Read More

जुलाना में चेयरमैन और सफाई कर्मियों में तनातनी:कर्मचारी हड़ताल पर, संजय जांगड़ा ने सफाई शुरू कराई तो हुई बहस

जुलाना कस्बे में नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। इसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को नगरपालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने बाजार में सफाई व्यवस्था का जायजा…

Read More