Headlines

Chandigarh Mohali iPhone Langar | Rakesh Trehan Free Mobile Distribution


कारोबारी राकेश त्रेहन उर्फ राजा दी किंग चंडीगढ़ और मोहाली में 22 सितंबर को iPhone का लंगर लगाएंगे। इसके लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में सुबह 12 बजे का टाइम तय किया गया है। आईफोन सिर्फ 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को दिए जाएंगे।

.

इसके लिए पहले से बताए गए वॉट्सएप ग्रुप में शामिल महिलाओं को ही पात्र माना जाएगा। राजा के मुताबिक इसमें महिलाओं को iPhone-17 या उससे ऊपर के मॉडल वाले ही मोबाइल दिए जाएंगे। जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपए से ज्यादा ही है। उन्होंने कहा कि एक हजार iPhone का ऑर्डर दे चुके हैं।

कारोबारी के मुताबिक उन्होंने एक हजार iPhone का ऑर्डर दे दिया है। पहले दिन 10 iPhone बांटे जाएंगे। चंडीगढ़ के बाद जीरकपुर और पंचकूला में आईफोन का लंगर लगाया जाएगा। राजा त्रेहन इससे पहले चंडीगढ़ में 500 के नोटों और पेट्रोल का लंगर लगा चुके हैं।

कारोबारी के मुताबिक 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाएं मोबाइल नंबर 8343000786 पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर मैसेज भेजें। साथ में ‘जय माता दी’ भी लिखें। इसके बाद ग्रुप में जोड़ा जाएगा, जहां रोजाना ‘जय माता दी’ लिखना होगा। जो ऐसा नहीं करेगा, उसे ग्रुप से रिमूव कर दिया जाएगा।

जानिए, iPhone के लिए कैसे होगा सिलेक्शन

  • ग्रुप में रोज जय माता दी लिखना होगा: राजा के मुताबिक चंडीगढ़ और मोहाली की 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं-युवतियों का वॉट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें शामिल होने के लिए महिलाओं को दिए गए नंबर पर फोन करना होगा। इसके बाद नंबर वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाएगा। ग्रुप में शामिल होने के बाद उन्हें ‘जय माता दी’ लिखना होगा।
  • वॉट्सऐप ग्रुप में निकलेगा लकी ड्रॉ: राजा के मुताबिक, लकी ड्रॉ के समय वॉट्सएप ग्रुप को खोला जाएगा। ग्रुप में शामिल सदस्यों की सूची को मोबाइल स्क्रीन पर उंगली से ऊपर की ओर स्क्रॉल किया जाएगा। स्क्रीन जिस महिला के नाम और मोबाइल नंबर पर रुक जाएगी, उसे विजेता माना जाएगा। विजेता महिला को iPhone दिया जाएगा।
राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में नोटों का लंगर लगाया था।- फाइल फोटो

राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में नोटों का लंगर लगाया था।- फाइल फोटो

राजा त्रेहन अब तक ये लंगर लगा चुके

मोहाली में पैसों का लंगर 15 सितंबर 2026 को राजा ने मोहाली के फेज-3बी1 स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर के बाहर पैसों का लंगर लगाया। यहां लोगों को “जय माता दी” बोलने पर नकद राशि दी गई। ज्यादातर लोगों को ₹500, जबकि कुछ लोगों को ₹1,000 और ₹1,500 तक दिए गए। आयोजन से पहले टीम ने लोगों के मोबाइल नंबर लेकर कूपन भी बांटे और बाद में लोगों को लाइन में खड़ा किया गया। राजा ने इसे माता रानी का प्रसाद बताया।

चंडीगढ़ में पैसे, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक का लंगर अगस्त 2026 में राजा ने चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में अनोखा “पैसों का लंगर” लगाया। इसमें लोगों को पारंपरिक लंगर के बजाय ₹500 के नकद नोट, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक बांटे गए। आयोजन में काफी भीड़ पहुंची थी। राजा ने इसे सेवा और माता रानी की कृपा से जोड़ा।

चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर स्थगित हुआ राजा ने चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने की घोषणा की थी। शुरुआती कार्यक्रम 18 अगस्त 2026, शाम 5 बजे सेक्टर-7 और सेक्टर-10 के पेट्रोल पंपों पर रखा गया था। लोगों को ₹500 और ₹1,000 के पेट्रोल कूपन देने की योजना थी। लेकिन 18 अगस्त को भारी बारिश और जलभराव के कारण आयोजन नहीं हो सका। इसके बाद राजा किंग ने इसकी नई तारीख 21 अगस्त घोषित की। मगर, उसके बाद प्रशासन ने इसकी परमिशन नहीं दी।

कारोबारी ने पेट्रोल लंगर के लिए नए कूपन बनाए थे।

कारोबारी ने पेट्रोल लंगर के लिए नए कूपन बनाए थे।

नए पेट्रोल कूपन फिर बनाए जा रहे कारोबारी राजा दी किंग ने बताया कि पेट्रोल के लिए नए कूपन तैयार किए गए हैं। इन्हें जल्द लोगों को दिया जाएगा। पुराने 2500, 1000 और 500 रुपए वाले कूपन बंद कर दिए गए हैं। पेट्रोल के लंगर के ऐलान के बाद बड़ी संख्या में लोगों को कूपन बांटने की बात सामने आई थी। अब नकली कूपन का मामला सामने आने के बाद सावधानी बरती जा रही है।

कारोबारी राकेश त्रेहन कौन हैं? राकेश त्रेहन को सोशल मीडिया पर ‘राजा दी किंग’ के नाम से जाना जाता है। वह मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले हैं। उनके पिता कपड़े के कारोबारी थे और अब उनका निधन हो चुका है। राकेश के मुताबिक, पिता की संपत्ति का आधा हिस्सा उन्हें मिला है। राकेश त्रेहन की कंपनी डिजिटल करेंसी और ऑनलाइन फाइनेंस मार्केट में निवेश व ट्रेडिंग से जुड़ी है। उनका कारोबार रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी डीलिंग से भी जुड़ा है। वह मर्सिडीज गाड़ी में चलते हैं और अपनी सुरक्षा के लिए बाउंसर भी रखते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *