Headlines

Chhatarpur Firing Case | Bageshwar Dham Shaligram Garg Controversy


वीडियो में सालिग्राम साथियों के साथ भागता दिख रहा है। एक्सरे में गोली युवक के सीने में फंसी दिखी है।

छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर एक युवक को गोली मारने का आरोप लगा है। गोली युवक के सीने में लगी और पसलियों में जा फंसी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली। युवक की हालत गंभी

.

घायल मोतीलाल कुशवाहा राजनगर थाना इलाके के कोड़ा गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया- सालिग्राम गर्ग मेरी जमीन छीनना चाहते हैं। वे अपने साथियों के साथ आज सुबह मेरे घर पहुंचे। मुझे घर से बाहर खींच लाए। सभी ने लाठी-डंडों से हमला किया। इसके बाद सालिग्राम ने तीन-चार राउंड फायर किया। एक गोली मेरे सीने में लगी।

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें सालिग्राम और उसके साथी भागते दिख रहे हैं। घायल युवक के परिजन उनका पीछा कर रहे हैं। एक शख्स गाली देते हुए कह रहा है- मार…कितनी गोली मारेगा।

वीडियो के एक फ्रेम में सालिग्राम के हाथ में हथियार दिख रहा है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देखिए, 4 तस्वीरें…

अस्पताल में घायल मोतीलाल ने बताया- सालिग्राम हमारी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं।

अस्पताल में घायल मोतीलाल ने बताया- सालिग्राम हमारी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं।

एक्सरे में गोली मोतीलाल के सीने में फंसी दिख रही है।

एक्सरे में गोली मोतीलाल के सीने में फंसी दिख रही है।

वीडियो में सालिग्राम (लाल घेरे में) और उसके साथी भागते दिख रहे हैं।

वीडियो में सालिग्राम (लाल घेरे में) और उसके साथी भागते दिख रहे हैं।

एक तस्वीर में सालिग्राम के हाथ में हथियार दिख रहा है।

एक तस्वीर में सालिग्राम के हाथ में हथियार दिख रहा है।

जमीन बेचने के लिए दबाव बनाने का आरोप

मोतीलाल ने कहा- सालिग्राम किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बना रहे हैं। जो किसान इनकार करते हैं, उन्हें धमकाया जाता है और मारपीट की जाती है। फिलहाल, सालिग्राम गर्ग या बागेश्वर धाम की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वहीं, छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने कहा- घायल के बयानों के आधार पर सालिग्राम, सतीश, आशीष और एक अज्ञात व्यक्ति के घटना में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।

पहले भी विवादों में घिरा रहा सालिग्राम

  • फरवरी 2023: गढ़ा गांव में एक दलित परिवार की शादी के दौरान पिस्टल लहराने, धमकी देने और मारपीट का आरोप लगा। मामले में एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। बाद में जमानत मिल गई।
  • अप्रैल 2024: सागर जिले के मुगवारी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों से मारपीट और हंगामे का मामला सामने आया। इस घटना में शालिग्राम गर्ग और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।
  • दिसंबर 2024: एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शालिग्राम गर्ग ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अपने संबंध खत्म करने की बात कही। बाद में स्पष्ट किया कि उसके व्यक्तिगत मामलों का बागेश्वर धाम या धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से कोई संबंध नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…

धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर ₹55 लाख हड़पने का आरोप

छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई पर 55 लाख की ठगी करने का आरोप लगा है। राजस्थान की महिला एसपी ऑफिस पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उसका आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई दीपेंद्र गर्ग और उनके साथियों ने फर्जी जमीन की रजिस्ट्री कराकर पैसे हड़प लिए। पढे़ं पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *