![]()
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिंजौर एचएमटी सेब मंडी में आयोजित युवा संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक पौधा रोपा। इसके बाद युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 21 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से करीब 210 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपने सुझाव दिए और उनसे प्रश्न पूछे। मुख्यमंत्री ने छात्रों के सुझावों को ध्यान से सुना और उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। छात्रों ने सभी वर्गों के लिए शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु मोबाइल स्कूल शुरू करने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त, माउंटेन स्कूल और सतत विकास में छात्रों के योगदान को बढ़ावा देने संबंधी सुझाव भी रखे गए। सीएम सैनी युवाओं से किया संवाद कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री सैनी ने उपस्थित युवाओं और अन्य लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जो भी युवा सीखेगा, वह आगे 100 अन्य युवाओं को जागरूक करेगा। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि युवा शक्ति से ही विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है। युवओं ने एक पौधा लगाने का संकल्प लिया उन्होंने सभी युवाओं से अपने खास दिन पर एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आग्रह किया, जिससे हरियाणा हरा-भरा बनेगा। इस दौरान सेब मंडी के आढ़तियों ने भी अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, हल्का कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा सहित सीआरपीएफ, वन विभाग, पुलिस विभाग, आढ़ती संगठन के पदाधिकारी, कर्मचारी और किसान भी मौजूद रहे।
Source link
CM सैनी ने पिंजौर सेब मंडी में पौधारोपण किया:युवा संवाद कार्यक्रम में छात्रों से बातचीत की; युवाओं के सुझाव सुने
