![]()
क्रिप्टो करंसी और ऑनलाइन शेयर मार्केट में फायदा दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफा दिलाने का झांसा देने वाले गिरोह द्वारा होटल में प्रोजेक्टर के माध्यम से ट्रेनिंग दी जा रही थी। पुलिस ने होटल में छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दरिमा थाना क्षेत्र के विद्याचरण राव ने पुलिस को सूचना दी कि उसके गांव का त्रिपाल टोप्पो उसे ऑनलाइन शेयर मार्केट में फायदा होने का झांसा दिया था। उसके माध्यम से उदयपुर निवासी राजकुमार पैकरा से मुलाकात हुई। राजकुमार पैकरा ने बताया कि Bitget वालेट ऐप है जिसमें पैसा लगाने से अधिक मुनाफा मिलता है। 19 जुलाई को राजकुमार पैकरा के कहने पर होटल फिल आनंदम में शेयर मार्केट के संबंध में ट्रेनिंग में गया था। प्रोजेक्टर से दे रहे थे ट्रेनिंग, पुलिस ने मारा छापा
होटल फिल आनंदम में ट्रेडिंग नेटवर्क से जुड़े कान्ता प्रसाद राजवाड़े द्वारा लैपटॉप एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से अन्य 10-12 लोगों को क्रिप्टो वायलेट ऐप से शेयर मार्केट में पैसा बढ़ाने के बारे में बताया जा रहा था। लोगों को बताया गया कि 12 लेवल में पहुंचने के बाद फ्री में पैसा मिलते रहेगा। बस इस शेयर में पैसा लगाना है। होटल में राजकुमार पैकरा के द्वारा विद्याचरण राव से 10 हजार रुपये नगद लेकर एक साल में उसका निवेश एक लाख रुपये बढ़ने का लालच दिया गया था। शिकायत पर पुलिस ने धारा 318(4), 61(2) BNS का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर होटल में छापा मारा और क्रिप्टो करंसी ऐप से जोड़ने वालों को हिरासत में लिया। पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी कान्ता प्रसाद (27 वर्ष) निवासी सिंगीटाना,लखनपुर, राजकुमार पैकरा (42 वर्ष) निवासी उदयपुर जीवन साय टोप्पो (36 वर्ष) निवासी नावानगर, दरिमा, फिरोज लकड़ा (35 वर्ष) निवासी टपरकेला, दरिमा, मुकेश कुमार गुप्ता (46 वर्ष) अम्बे कॉलोनी, गांधीनगर, अंबिकापुर को हिरासत में लेकिर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि बिलासपुर के त्रिभुवन साहू एवं रमाशंकर साहू के द्वारा बिटगेट क्रिप्टो करंसी एम में पैसा निवेश करने के संबंध में जानकारी दी गई थी। उनके साथ मिलकर बिलासपुर में भी उन्होंने कई बार सेमिनार अटेंड किया था। आरोपियों के द्वारा नेटवर्क मार्केटिंग की तर्ज पर अपने नीचे लोगों को जोड़ने के लिए कहा गया था। आरोपियों ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से प्ले स्टोर में जाकर Bitget वालेट एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर उससे नगद फोन पे के माध्यम से 100, 200, 1000, 5000 पैसा लेकर उनके अकाउंट में क्रिप्टो करंसी खरीदकर ट्रांसफर करते थे। नई आईडी के वेरिफिकेशन के बाद इंडियन रुपये को क्रिप्टो करंसी में कन्वर्ट किया जाता है। क्रिप्टो क्वाइन को निवेशक होल्ड कर सकता है या बेच सकता है। इसमें कोई लाकिंग पीरियड नहीं है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जो उन्होंने नेपाल में आयोजित सेमीनार में सीखा था, उसी के आधार पर वे ट्रेनिंग दे रहे थे। उन्हें क्रिप्टो करंसी में पैसा निवेश करने से लाभ के बारे में त्रिभुवन साहू व रमाशंकर साहू ने जानकारी दी थी। आरोपियों ने बताया कि क्रिप्टो करंटी में ट्रेडिंग से उन्हें मुनाफा भी होता रहा है। सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपियों का लैपटाप, प्रोजेक्टर, मोबाइल सहित अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
Source link
क्रिप्टो करेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी:सरगुजा पुलिस ने होटल में मारा छापा, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
