CSP ने 82 लाख की जमीन 18 लाख में खरीदी:कटनी में पुलिस पावर के दम पर किया सौदा; हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत




मध्यप्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया के खिलाफ गुरुवार को धोखाधड़ी, पद के दुरुपयोग और आपराधिक सांठगांठ के आरोप में FIR दर्ज हुई है। भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत पर जबलपुर जोन के निर्देशानुसार कुठला थाने में यह कार्रवाई की गई। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद FIR दर्ज की गई है। 82 लाख की जमीन 18.20 लाख में खरीदी
मामला कुठला थाना क्षेत्र की खसरा नंबर 2618/1 की जमीन से जुड़ा है। शासकीय गाइडलाइन के मुताबिक जमीन की कीमत 82 लाख 86 हजार रुपए से अधिक थी। आरोप है कि पुलिसिया दबाव बनाकर इसकी रजिस्ट्री सिर्फ 18.20 लाख रुपए में कराई गई। इसमें 15 लाख रुपए चेक और 3.20 लाख रुपए नकद दर्शाए गए। रजिस्ट्री के दिन दूसरे खातों से आए 15 लाख जबलपुर की ASP अनु बेनीवाल की जांच में सामने आया कि कागजों में खरीदार बने मारूफ अहमद हनफी के बैंक खाते में पर्याप्त राशि नहीं थी। 15 अप्रैल 2026 को रजिस्ट्री के दिन उसके खाते में ‘शाइन पार्टनर्स’ से 10 लाख और क्षितिज राज बारापात्रे के खाते से 5 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। जांच में दोनों खातों में एक पैन नंबर मिला जांच में दोनों खातों में एक ही PAN नंबर दर्ज होने की बात भी सामने आई। पुलिस ने इसे संदिग्ध सांठगांठ और फर्जीवाड़े से जोड़ते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। बता दें CSP नेहा पर ट्रांसफर से अवैध वसूली के आरोप लगने के बाद कटनी SP ने उनसे 3 थानों का प्रभार छीन लिया था। हाईकोर्ट से नहीं मिल सकी थी राहत CSP नेहा पच्चीसिया ने FIR के खिलाफ मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका खारिज होने के बाद भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत पर कुठला थाने में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने अब मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह खबर भी पढ़ें… कटनी CSP नेहा पच्चीसिया से छीना तीन थानों का प्रभार:अवैध वसूली और विभागीय लापरवाही के लगे गंभीर आरोप कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया इस समय गंभीर प्रशासनिक संकट और कानूनी जांच के घेरे में हैं। उन पर अवैध वसूली और विभागीय लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। एयर इंडिया में एयर होस्टेस की नौकरी छोड़कर राज्य प्रशासनिक सेवा के माध्यम से पुलिस विभाग में आईं नेहा पच्चीसिया का करियर अब सवालों के घेरे में है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *