रेटा गांव स्थित पेट्रोल पंप से थार सवार डीजल भरवाकर फरार हो गया।
दौसा में एक बार फिर एक पेट्रोल पंप पर थार कार सवार बदमाश टंकी फुल करवाने के बाद पैसे दिए बिना फरार हो गए। उन्हें रोकने की कोशिश में एक सेल्समैन कार का पीछा भी किया। यह एक महीने में दूसरी वारदात है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर र
.
पम्प संचालक राजेश कुमार ने बताया कि थार गाड़ी ड्राइवर डीजल भरवाने के बाद ऑनलाइन भुगतान को लेकर काफी देर तक गुमराह करता रहा। सेल्समैन द्वारा बार-बार भुगतान को लेकर कहा गया तो ड्राइवर अपने परिजनों से ऑनलाइन भुगतान कराने की बात करता रहा।
पहले देखें घटनाक्रम से जुड़े फोटोज…

डीजल लेता थार ड्राइवर।

कैश के लिए बहानेबाजी करने लगा।

सेल्समैन को चकमा देकर फरार हुआ।

सेल्समैन ने थार का पीछा भी किया।
चकमा देकर फरार हुआ
इसी दौरान पीछे से ट्रेक्टर-ट्रॉली के डीजल लेने आने पर थार ड्राइवर को आगे लेने के लिए बोला तो चकमा देकर बिना पैसे दिए गाड़ी लेकर भाग निकला। पम्प पर मौजूद सेल्समैन द्वारा दूसरी कार से थार का पीछा भी किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
पेट्रोल पम्प संचालक ने सिकन्दरा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर थाना इंचार्ज सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थार गाड़ी की तलाश में जुट गए।
एक महीने में दूसरी ऐसी वारदात
5 जुलाई को नेशनल हाइवे पर कांदोली स्थित पेट्रोल पंप से कार सवार बदमाश 4 हजार का पेट्रोल भराकर फरार हो गए थे। जिन्हें पकड़ने के प्रयास में पंप पर कार्यरत सेल्समैन भी चोटिल हो गया था।
मामले में पुलिस ने आरोपी छुट्टन लाल (22) निवासी सलेमपुरा, राहुवास और पवन महावर (23) निवासी बोरदा सवाई माधोपुर गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त कार जब्त कर ली थी।
पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी मौज-मस्ती और शौक पूरे करने के लिए अपराध करते थे। वारदात के दौरान वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे या नंबर प्लेट हटा देते थे ताकि पहचान न हो सके।
……………….
यह खबर भी पढ़िए…
1. कार में 4 हजार का पेट्रोल भरवाकर बदमाश फरार, VIDEO:UPI से पेमेंट की बहानेबाजी, कार रोकने पहुंचे सेल्समैन को 100 मीटर तक घसीटा

दौसा में 5 जुलाई को एक पेट्रोल पंप पर कार सवार बदमाश टंकी फुल करवाने के बाद पैसे दिए बिना फरार हो गए थे। उन्हें रोकने की कोशिश में एक सेल्समैन करीब 100 मीटर तक कार के साथ घसीटता चला गया था। इसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया था। पढ़े पूरी खबर…
2. 4 हजार का तेल भरवाकर भागने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार:सेल्समैन ने रोका तो घसीटते ले गए थे, कार जब्त, 2 फरार

दौसा में सदर थाना पुलिस ने 5 जुलाई को हुई कालाखो स्थित पेट्रोल पंप पर चार हजार रुपए का पेट्रोल भरवाकर भागने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़े पूरी खबर…
