![]()
दिल्ली विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी कर्मजीवी आवास योजना 2026 को लॉन्चिंग के पहले ही दिन खरीदारों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 15 अगस्त के मौके पर शुरू की गई इस योजना में पेश किए गए।
.
कुल 1,218 रेडी-टू-मूव फ्लैटों में से 50 फीसदी से अधिक यानी 661 फ्लैट पहले ही दिन बुक हो गए। इसमें सबसे ज्यादा मांग 1-BHK फ्लैट्स की रही, जिनकी सभी यूनिट्स पहले ही दिन पूरी तरह बिक गईं।
डीडीए द्वारा नरेला स्थित इन रेडी-टू-मूव फ्लैटों पर 25 फीसदी की विशेष छूट दी जा रही है। पूरी बुकिंग प्रक्रिया को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया है।
यह योजना सेवारत व सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के अलावा कॉर्पोरेट, बिजनेसमैन और कामकाजी पेशेवरों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
