Headlines

DM ने 100 TB पेशेंट को बांटे फूड बास्केट:सुपौल में बोले- समय पर जांच और न्यूट्रीशन से TB पर मिलेगी जीत




सदर अस्पताल सुपौल स्थित जिला यक्ष्मा केंद्र में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को यक्ष्मा (टीबी) रोगियों के बीच निक्षय मित्रों के सहयोग से खाद्य सामग्री (फूड बास्केट) वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 TB मरीजों को सोयाबीन, चावल, दाल सहित पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि उपचार के साथ उन्हें बेहतर पोषण भी मिल सके। सुपौल जिले के सभी क्षेत्रों में टीबी की स्क्रीनिंग अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्य सचिव स्वयं इस अभियान की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में सुपौल जिले के सभी क्षेत्रों में टीबी की स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। डीएम ने कहा कि केवल टीबी मरीजों की ही नहीं, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों की भी जांच कराई जा रही है, ताकि संक्रमण की समय रहते पहचान कर इलाज शुरू किया जा सके। उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी समन्वय के साथ कार्य कर रही है और मरीजों को समय पर दवा तथा आवश्यक पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है। अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की अपील की उन्होंने कहा कि टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है, लेकिन मरीजों को नियमित दवा के साथ पौष्टिक भोजन लेना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से निक्षय मित्रों के सहयोग से फूड बास्केट वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद करने और अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की अपील की। डीएम ने बताया कि शनिवार को भी सिविल सर्जन के नेतृत्व में मरीजों के बीच दोबारा पोषण सामग्री का वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य जिले को टीबी मुक्त बनाना है और इसके लिए लगातार जांच, उपचार, संपर्क अनुवर्तन तथा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. बाबू साहब झा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, निक्षय मित्र तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *