मनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ जिले के युवाओं ने शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। मानधाता ब्लॉक के नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह बाजार निवासी राजर्षिदेव पांडेय का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (एसआई) पद पर हुआ है।
वहीं, तीन छात्राओं ने नीट प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। सभी सफल अभ्यर्थियों को परिजनों, जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने सम्मानित किया है।
मानधाता ब्लॉक के नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह बाजार के पूरे तोरई वार्ड निवासी राजर्षिदेव पांडेय (ऋतिक), पुत्र योगेश पांडेय एवं मंजूषा पांडेय, का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पद पर हुआ है।

चयन की सूचना मिलते ही परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।
मानधाता ब्लॉक के परशरामपुर गांव निवासी खुशनुमा बानो, पुत्री मो. इरशाद नफीस, ने पहले ही प्रयास में बिना किसी कोचिंग के नीट प्रवेश परीक्षा में 558 अंक प्राप्त किए। उनकी इस उपलब्धि पर दादा मो. मुस्तकीम, दादी खैरूलनिशा, शहनुमा बानो, मो. कैफ और अरीबा बानो सहित परिवार के लोगों ने खुशी व्यक्त की।


ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद और सामाजिक कार्यकर्ता चंदन सिंह ने खुशनुमा को सम्मानित किया। सदर तहसील के कादीपुर (हकीम का पुरवा) निवासी ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद आलम की पुत्री कुलसुम ने भी नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 600 अंक हासिल किए।
उनकी सफलता पर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी। नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह बाजार निवासी अंजली वैश्य, पुत्री कमलेश वैश्य एवं गीता वैश्य, ने भी नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 29,589 प्राप्त की। अंजली की सफलता पर परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। सामाजिक कार्यकर्ता चंदन सिंह ने अंजली को सम्मानित किया।

