Headlines

DU Election Result 2026 LIVE; Delhi University Student Union Winner Update


  • Hindi News
  • National
  • DU Election Result 2026 LIVE; Delhi University Student Union Winner Update | ABVP NSUI

नई दिल्ली3 घंटे पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट के साथ सुनील मौर्य और उदय भटनागर

  • कॉपी लिंक

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने तीन पदों पर जीत हासिल की। ABVP के यश डबास अध्यक्ष बने हैं। वहीं रिया छावड़ी को सचिव और लक्ष्यराज सिंह को संयुक्त सचिव पद पर जीत मिली।

उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीता। उन्हें 30 हजार से ज्यादा वोट मिले। पिछले 17 सालों में यह पहली बार है जब DUSU के केंद्रीय पैनल में कोई निर्दलीय उम्मीदवार जीता हो। इससे पहले 2009 में निर्दलीय मनोज चौधरी और 1991 में निर्दलीय राजीव गोस्वामी DUSU अध्यक्ष बने थे।

कांग्रेस के स्टूडेंट विंग NSUI को एक भी पद हासिल नहीं हुआ। DUSU चुनाव के लिए शुक्रवार को 52 कॉलेजों में मतदान हुआ था। इसमें 40.46% वोटिंग हुई और 1,51,519 छात्रों में से 61,312 ने मतदान किया।

DUSU चुनाव में जीत के बाद ABVP के अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव ने जीत का जश्न मनाया।

DUSU चुनाव में जीत के बाद ABVP के अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव ने जीत का जश्न मनाया।

शौकीन के पिता बस कंडक्टर, मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

शौकीन दिल्ली के पीरागढ़ी के रहने वाले हैं। उनके पिता बस कंडक्टर हैं और मां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। उनके पिता चाहते थे कि वह UPSC की तैयारी करें, लेकिन शौकीन छात्र राजनीति में आना चाहते थे।

उपाध्यक्ष पद जीतने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन को समर्थकों ने कंधे पर बिठा दिया।

उपाध्यक्ष पद जीतने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन को समर्थकों ने कंधे पर बिठा दिया।

NSUI के नाराज कार्यकर्ताओं का साथ मिला, जीत की 3 वजहें…

  • NSUI से टिकट नहीं मिला, फिर भी मैदान नहीं छोड़ा: शौकीन 4 साल NSUI से जुड़े रहे और छात्र राजनीति में एक्टिव थे। उन्होंने उपाध्यक्ष पद का टिकट मांगा था। संगठन की ओर से उनका नामांकन भी कराया गया, लेकिन बाद में उन्हें नामांकन वापस लेने के लिए कहा गया। शौकीन ने ऐसा करने से इनकार कर दिया और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा।
  • ABVP-NSUI से अलग अपनी पहचान: वे पहले से छात्र राजनीति में सक्रिय थे। इसलिए चुनाव में उनकी पहचान सिर्फ एक निर्दलीय उम्मीदवार की नहीं, बल्कि कैंपस में सक्रिय छात्र नेता की भी थी। जब उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा तो NSUI के नाराज कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया।
  • छात्रों के स्थानीय मुद्दों पर फोकस: उनके प्रचार में हॉस्टल, छात्र सुरक्षा और कैंपस की सुविधाओं जैसे अहम मुद्दे रहे। इससे संगठन की राजनीति से अलग मुद्दों पर वोट मांगने में मदद मिली।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2 कैंपस, इनमें 91 कॉलेज, चुनाव 52 में

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दो कैंपस हैं। साउथ और नॉर्थ कैंपस लगभग 15 किमी की दूरी पर बने हैं। दोनों कैंपस मिलाकर DU में 91 कॉलेज आते हैं, लेकिन DUSU के चुनावों में DU के सभी कॉलेज वोट नहीं कर सकते हैं।

DUSU में सिर्फ 52 कॉलेज और फैकल्टी ही सीधे तौर पर वोटिंग में हिस्सा लेते हैं। सेंट स्टीफंस, लेडी श्री राम और जीसस एंड मैरी जैसे कुछ बड़े कॉलेज भी DUSU का हिस्सा नहीं हैं।

काउंटिग से जुड़े हर अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

अपडेट्स

04:19 PM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

आदिवासी समाज से आए युवक ने राहुल को क्या-क्या बताया; VIDEO

04:14 PM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

नए DUSU अध्यक्ष बोले- हमारी प्राथमिकता हॉस्टल, PG की सेफ्टी पर

DUSU चुनाव में अध्यक्ष पद जीतने के बाद यश डबास ने कहा- मैं यह जीत उन छात्रों को समर्पित करना चाहता हूं। जो हमारी दिल्ली यूनिवर्सिटी परिवार का हिस्सा थे, लेकिन सत्य निकेतन में हुई घटना में अपनी जान गंवा बैठे। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता हॉस्टल, PG और कॉलेजों का सेफ्टी ऑडिट कराना होगी।

02:27 PM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

समाजवादी पार्टी के छात्रों ने रिजल्ट के विरोध में प्रदर्शन किया

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में सभी सीटों पर हार के बाद समाजवादी छात्र सभा के छात्रों ने चुनाव नतीजों के विरोध में प्रदर्शन किया।

02:12 PM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

NSUI के प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार विजय मीणा ने कहा- कोर्ट जाएंगे

NSUI के DUSU प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा ने शनिवार को कहा, “वे रिजल्ट में फर्जीवाड़ा हुआ है। वे इसके खिलाफ दरवाजा खटखटाएंगे। हम हारे नहीं हैं, बल्कि दिल्ली यूनिवर्सिटी का हर छात्र चुनाव जीता है। आपके समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमने कल स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, रामजस कॉलेज और शिवाजी कॉलेज जैसे कॉलेजों में हुई घटनाओं के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी।”

उन्होंने आगे कहा, “वहां फर्जी वोटिंग हुई, छात्रों से जबरदस्ती वोट डलवाए गए और उनके ID कार्ड जब्त कर लिए गए। हम इस मामले को कोर्ट ले जाएंगे और इसके लिए लड़ेंगे।”

प्रेसिडेंट पद की दौड़ में विजय मीणा 2,053 वोट से हार गए। उन्हें 22523 वोट मिले, जबकि ABVP के यश डबास को 24,576 वोट मिले।

01:02 PM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- यह जनादेश पूरे भारत के युवाओं के मन का प्रतिबिंब

12:58 PM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने ABVP को बधाई दी

11:01 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

DUSU चुनाव में ABVP की जीत, कैंडिडेट का जश्न

10:22 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

18वें राउंड की गिनती के बाद ABVP तीन पदों पर आगे

18वें राउंड की काउंटिंग के बाद ABVP के यश डबास अध्यक्ष, रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव पद पर आगे चल रहे हैं। अध्यक्ष पद पर यश डबास को 21,109 और NSUI के विजय शंकर मीणा को 20,554 वोट मिले हैं।

सचिव पद पर रिया छावड़ी को 18,366 और NSUI की नम्रता चौधरी को 13,451 वोट मिले हैं। संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह को 14,182, NSUI के गोपाल चौधरी को 13,829 और SCS के विशेष यादव को 14,045 वोट मिले हैं।

उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन आगे हैं। उन्हें 27,501 वोट मिले हैं। ABVP के ईशु मौर्य को 14,506 और NSUI के वीर छत्रथ को 3,827 वोट मिले हैं।

09:58 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

17वें राउंड में प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पर ABVP आगे, NSUI चारों पदों पर पीछे

17वें राउंड के बाद DUSU काउंटिंग में प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पद पर ABVP आगे है, जबकि NSUI के उम्मीदवार चारों पदों पर पीछे चल रहे हैं। प्रेसिडेंट पद पर ABVP के यश डबास को 20,151 वोट मिले हैं, जबकि NSUI के विजय मीणा को 19,651 वोट मिले हैं।

वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 26,341 वोटों के साथ बड़ी बढ़त में हैं। सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी 17,279 वोटों के साथ आगे हैं। जॉइंट सेक्रेटरी पद पर समाजवादी समर्थित निर्दलीय विशेष यादव 13,346 वोटों के साथ आगे हैं।

ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 13,342 और NSUI के गोपाल चौधरी को 13,293 वोट मिले हैं। काउंटिंग में कुल 20 राउंड होने का अनुमान है, हालांकि वोटिंग पिछली बार से ज्यादा होने के कारण यह संख्या 21 से 22 राउंड तक भी जा सकती है।

09:30 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

15वें राउंड के बाद प्रेसिडेंट पद पर ABVP के यश डबास 294 वोट से आगे

  • 15वें राउंड की काउंटिंग के बाद प्रेसिडेंट पद पर ABVP के यश डबास 17,315 वोटों के साथ NSUI के विजय मीणा से 294 वोट आगे हो गए हैं।
  • विजय मीणा को अब तक 17,021 वोट मिले हैं। इससे पहले 14वें राउंड में विजय मीणा सिर्फ 1 वोट से आगे थे।
  • वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 22,682 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी को 14,731 वोट मिले हैं, जबकि NSUI की उम्मीदवार को 11,310 वोट मिले हैं।
  • जॉइंट सेक्रेटरी पद पर NSUI के गोपाल चौधरी 11,912 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के उम्मीदवार को 11,415 और समाजवादी छात्र सभा के उम्मीदवार को 11,182 वोट मिले हैं।

09:29 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

दीपांशु शोकीन बोले- Gen Z सच में बदलाव लाने वाला है

DUSU चुनावों में वाइस प्रेसिडेंट पद पर बड़े अंतर से आगे चल रहे निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने कहा- मैं छात्रों की आवाज बनूंगा। उन सभी मुद्दों पर काम करूंगा जिन्हें हल करने का मैंने वादा किया था। Gen Z सच में बदलाव लाने वाला है।

08:40 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

निर्दलीय वाइस प्रेसिडेंट उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने विक्ट्री साइन दिखाया

08:01 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली यूनिवर्सिटी से लाइव अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर

08:00 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

प्रेसिडेंट पद पर NSUI के विजय मीणा 1 वोट से आगे

9वें राउंड के बाद प्रेसिडेंट पद पर तस्वीर बदल गई है। NSUI के विजय मीणा 10,888 वोटों के साथ ABVP के यश डबास से 1 वोट आगे हैं। यश डबास को 10,887 वोट मिले हैं।

सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी 9,406 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 6,958 वोट मिले हैं।

वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 14,256 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। जॉइंट सेक्रेटरी पद पर समाजवादी समर्थित निर्दलीय विशेष यादव 7,535 वोटों के साथ आगे हैं। A

07:52 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

9वें राउंड में प्रेसिडेंट पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय मीणा 1 वोट से आगे

9वें राउंड की काउंटिंग के बाद प्रेसिडेंट पद पर बड़ा उलटफेर हुआ है। NSUI के विजय मीणा 10,888 वोटों के साथ ABVP के यश डबास से 1 वोट आगे हैं। यश डबास को 10,887 वोट मिले हैं।

वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 14,256 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के ईशु मौर्य को 7,399 और NSUI के वीर चतरथ को 2,084 वोट मिले हैं।

सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी 9,406 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 6,958 वोट मिले हैं।

जॉइंट सेक्रेटरी पद पर निर्दलीय विशेष यादव 7,535 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 7,032 और NSUI के गोपाल चौधरी को 6,966 वोट मिले हैं।

06:42 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

छठे राउंड की काउंटिंग पूरी, दो पदों पर ABVP की बढ़त बरकरार

  • छठे राउंड की मतगणना के बाद प्रेसिडेंट पद पर यश डबास को 7,346 वोट, जबकि NSUI के विजय मीणा को 6,760 वोट मिले हैं।
  • सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी 6,425 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि नम्रता चौधरी को 4,510 वोट मिले हैं।
  • वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 9,379 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के ईशु मौर्य को 4,845 और NSUI के वीर चतरथ को 1,337 वोट मिले हैं।
  • जॉइंट सेक्रेटरी पद पर निर्दलीय विशेष यादव 5,413 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 4,540 और NSUI के गोपाल चौधरी को 4,145 वोट मिले हैं।

06:37 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

5वें राउंड में प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पर ABVP को बढ़त

06:20 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

चौथे राउंड में भी प्रेसिडेंट पद पर NSUI, सेक्रेटरी पद पर ABVP आगे

06:18 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

तीसरे राउंड में प्रेसिडेंट पर NSUI, सेक्रेटरी पर ABVP आगे

  • तीसरे राउंड के बाद प्रेसिडेंट पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा 3,571 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के यश डबास को 3,130 वोट मिले हैं।
  • वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शोकीन 4,264 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के ईशु मौर्य को 2,389 और NSUI के वीर चतरथ को 664 वोट मिले हैं।
  • सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी 2,805 वोटों के साथ आगे हैं। NSUI की नम्रता चौधरी को 2,332 वोट मिले हैं।
  • जॉइंट सेक्रेटरी पद पर निर्दलीय विशेष यादव 2,598 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 2,199 और NSUI के गोपाल चौधरी को 1,958 वोट मिले हैं।

06:18 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

नॉर्थ कैंपस स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुरक्षित रखे गए EVM

06:14 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

दूसरे राउंड में प्रेसिडेंट पद पर NSUI आगे, VP पर निर्दलीय दीपांशु की बढ़त

  • दूसरे राउंड की काउंटिंग में प्रेसिडेंट पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा 1,521 वोटों के साथ आगे रहे। ABVP के यश डबास को 1,143 वोट मिले।
  • वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 1,565 वोटों के साथ आगे रहे। ABVP के ईशु मौर्य को 1,019 और NSUI के वीर चतरथ को 257 वोट मिले।
  • सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी 1,004 वोटों के साथ आगे रहीं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 856 वोट मिले।
  • जॉइंट सेक्रेटरी पद पर निर्दलीय विशेष यादव 1,049 वोटों के साथ आगे रहे। ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 832 और NSUI के गोपाल चौधरी को 702 वोट मिले।

06:13 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पहले राउंड में प्रेसिडेंट पद पर ABVP आगे

पहले राउंड की काउंटिंग में प्रेसिडेंट पद पर ABVP के यश डबास 1,503 वोटों के साथ आगे रहे। NSUI के विजय शंकर मीणा को 1,191 वोट मिले, जबकि AISA-SFI की अनन्या रतूड़ी को 288 वोट मिले।

पहले राउंड में कुल 3,270 वोटों की गिनती हुई। वाइस प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पदों पर भी ABVP उम्मीदवार आगे चल रहे थे। ।

06:03 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

1,000 EVM से हुई वोटिंग, 2000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

  • चुनाव के लिए कुल 1,000 EVM तैनात की गई थीं। इनमें 960 EVM का इस्तेमाल मतदान में हुआ, जबकि 40 मशीनें रिजर्व रखी गई थीं।
  • शुक्रवार शाम मतदान खत्म होने के बाद EVM को पुलिस की सुरक्षा में काउंटिंग सेंटर तक पहुंचाया गया।
  • काउंटिंग को देखते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात किए गए हैं।
  • काउंटिंग सेंटर के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है और प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू हैं।
  • पुलिस यूनिवर्सिटी और कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर एंट्री-एग्जिट, छात्रों की आवाजाही और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है।
  • कैंपस में फुट पेट्रोलिंग, बाइक टीम और PCR वैन भी तैनात हैं। नतीजे घोषित होने तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे।

06:03 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2 कैंपस, इनमें 91 कॉलेज, चुनाव 52 में

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दो कैंपस हैं। साउथ और नॉर्थ कैंपस लगभग 15 किमी की दूरी पर बने हैं। दोनों कैंपस मिलाकर DU में 91 कॉलेज आते हैं, लेकिन DUSU के चुनावों में DU के सभी कॉलेज वोट नहीं कर सकते हैं।

DUSU में सिर्फ 52 कॉलेज और फैकल्टी ही सीधे तौर पर वोटिंग में हिस्सा लेते हैं। सेंट स्टीफंस, लेडी श्री राम और जीसस एंड मैरी जैसे कुछ बड़े कॉलेज भी DUSU का हिस्सा नहीं हैं।

06:03 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

4 पदों के लिए मैदान में 20 उम्मीदवार

06:02 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पिछले साल ABVP ने प्रेसिडेंट सहित 3 पद जीते थे

पिछले साल DUSU चुनाव में ABVP ने प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पद जीते थे, जबकि NSUI को वाइस प्रेसिडेंट पद मिला था।

इस बार चुनाव में ABVP, कांग्रेस समर्थित NSUI और AISA-SFI के लेफ्ट गठबंधन के उम्मीदवार मैदान में हैं।

06:01 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

लगाताप 5 साल से प्रेसिडेंट पद पर ABVP का कब्जा

05:56 AM19 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

अरुण जेटली समेत कई चर्चित नेता DUSU के प्रेसिडेंट रह चुके हैं

अरुण जेटली: 1974 में DUSU अध्यक्ष रहे और आगे चलकर केंद्र सरकार में देश के वित्त एवं रक्षा मंत्री बने (BJP)।

विजय गोयल: 1977 में DUSU अध्यक्ष रहे और आगे चलकर केंद्र सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री बने (BJP)।

अजय माकन: 1985 में DUSU अध्यक्ष रहे और आगे चलकर केंद्र सरकार में आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन मंत्री बने (INC)।

अलका लांबा: 1995 में DUSU अध्यक्ष रहीं और आगे चलकर दिल्ली विधानसभा में विधायक तथा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं (INC)।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *