एडीसी केशव गोयल ने परेड का निरीक्षण किया।
फरीदकोट में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 अगस्त को होने वाले समारोह को लेकर आज नेहरू स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर केशव गोयल ने रिहर्सल का जायजा लेते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहर
.
रिहर्सल के दौरान पंजाब पुलिस, पंजाब पुलिस महिला विंग और एनसीसी की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। वहीं, स्कूली विद्यार्थियों ने पीटी शो, देशभक्ति से ओत-प्रोत कोरियोग्राफी, गिद्धा और भंगड़ा की प्रस्तुतियां दीं।
ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
रिहर्सल के बाद समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक भी हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे समारोह के दौरान अपनी-अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निभाएं। ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर अदा करेंगे राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर केशव गोयल ने बताया कि इस बार समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म डिप्टी कमिश्नर राहुल कुमार चाबा अदा करेंगे। समारोह को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, पीने के पानी, अस्थायी शौचालय, स्टेडियम में डस्टबिन और अन्य जरूरी सुविधाओं के उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
देखिएं फुल ड्रेस रिहर्सल के PHOTOS:-

फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान ध्वज फहराते एडीसी केशव गोयल।

मार्च पास्ट में शामिल पंजाब पुलिस की टुकड़ी।

कार्यक्रम में शामिल जिला अधिकारी।

सभ्याचार कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे।

सभ्याचार कार्यक्रम में गिद्धा और भंगड़ा की प्रस्तुतियां दीं गईं।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) संदीप मल्होत्रा, एसडीएम फरीदकोट पुनीत शर्मा, एसपी मनविंदरबीर सिंह, डीएसपी अवतार सिंह राजपाल, डीएसपी तरलोचन सिंह, डीएसपी नवीन कुमार, डीएसपी जगतार सिंह, नायब तहसीलदार हर्षवीर गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी अंजना कौशल, जिला खेल अधिकारी बलजिंदर सिंह, सचिव रेड क्रॉस मनदीप मोंगा, डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन सुरजीत सिंह मल्ल, जसबीर जस्सी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
