Headlines

Gold Price Surge & LPG E-KYC Deadline Extended


नई दिल्ली33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर E-20 पेट्रोल से जुड़ी रही। सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन का कहना है कि E20 पेट्रोल से गाड़ियों में नुकसान हो रहा है। पुराने टू-व्हीलर्स के लिए E10 पेट्रोल की बिक्री फिर से शुरू की जानी चाहिए।

वहीं, सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 17 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,804 रुपए बढ़कर 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. सरकार के आर्थिक सलाहकार बोले- E20 से गाड़ियों को नुकसान: E10 पेट्रोल फिर शुरू हो; फ्यूल में 30% एथेनॉल मिलाया तो खाद्य संकट संभव

सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन (CEA) का कहना है कि E20 पेट्रोल से गाड़ियों में नुकसान हो रहा है। पुराने टू-व्हीलर्स के लिए E10 पेट्रोल की बिक्री फिर से शुरू की जानी चाहिए।

नागेश्वरन ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ में लिखे अपने आर्टिकल में कहा कि भारत ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का लक्ष्य समय से पहले हासिल करके अरबों रुपए तो बचा लिए, लेकिन अब नया संकट खड़ा हो रहा है। सरकार का दावा है कि पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से कच्चे तेल के इम्पोर्ट में कमी आई है। इससे अरबों रुपए की बचत हुई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

2. सोना ₹1,804 बढ़कर ₹1.54 लाख पर पहुंचा: इस महीने ₹11 हजार महंगा हो चुका, चांदी ₹1,800 बढ़कर ₹2.36 लाख किलो हुई

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 17 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,804 रुपए बढ़कर 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

एक किलो चांदी की कीमत 1,800 रुपए बढ़कर 2.36 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस महीने यानी अगस्त में सिर्फ 17 दिन में ही सोना 11 हजार और चांदी 18 हजार रुपए महंगी हो चुकी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

3. LPG ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़कर 23 अगस्त हुई: सर्वर और एप डाउन होने से ग्राहक परेशान; गैस एजेंसियों पर लगीं लंबी लाइनें

गैस सिलेंडर की ई-KYC कराने की आखिरी तारीख 16 से बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है। इसके बावजूद ऑयल कंपनियों का सर्वर डाउन होने से यह प्रक्रिया ठप्प पड़ गई है।

मोबाइल एप्स के ठीक से काम न करने के कारण लोग अभी भी अपना वेरिफिकेशन पूरा कराने के लिए परेशान हो रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

4. बैंकिंग सुधारों के लिए जल्द बनेगी हाई-लेवल कमेटी: वित्त मंत्री ने कहा- बैंकों का NPA सबसे निचले स्तर पर, विकसित भारत लक्ष्य पर फोकस

सरकार जल्द ही बैंकिंग सेक्टर में सुधारों के लिए अपनी हाई-लेवल कमेटी का ऐलान करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय PSB कॉन्फ्लुएंस 2026 के पहले दिन यह घोषणा की। वित्त मंत्रालय के एक सूत्र के मुताबिक, इस कमेटी का गठन इसी महीने किया जा सकता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

5. अमिताभ बच्चन ने ₹21.88 करोड़ में 3-फ्लोर किराए पर दिए: हर महीने ₹33 लाख किराया मिलेगा; न्यूट्रिशन ब्रांड से 5 साल के लिए डील साइन

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में एक और बड़ी डील की है। उन्होंने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित ‘सिग्नेचर’ बिल्डिंग में अपने 3 फ्लोर 5 साल के लिए किराए पर दिए हैं।

इस प्रॉपर्टी से अमिताभ बच्चन को हर महीने 33 लाख रुपए मिलेंगे। 5 साल की पूरी लीज अवधि के दौरान उन्हें कुल ₹21.88 करोड़ की कमाई होगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

सोमवार के शेयर बाजार का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *