नई दिल्ली28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गूगल की नई स्मार्टफोन सीरीज ‘पिक्सल 11’ भारत में 13 अगस्त को लॉन्च होगी। अमेरिकी सर्च इंजन कंपनी इस सीरीज के जरिए एपल और सैमसंग को टक्कर देने और हार्डवेयर बिजनेस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की तैयारी में है।
लॉन्चिंग इवेंट ‘मेड बाय गूगल’ की लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय समय अनुसार 13 अगस्त की सुबह 3:30 बजे से शुरू होगी। इसमें पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो, पिक्सल 11 प्रो XL और पिक्सल 11 प्रो फोल्ड शामिल होंगे।
भारत में यह फोल्डेबल फोन कंपनी का थर्ड जनरेशन का मॉडल होगा। इसके अलावा कंपनी अपनी नई गूगल पिक्सल वॉच 5 भी उतारेगी।

नया 2Nm सिलिकॉन टेन्सर G6 प्रोसेसर और 16GB रैम
गूगल नई स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी का खुद का कस्टम 2nm सिलिकॉन टेन्सर G6 प्रोसेसर मिलेगा। भारत में ये फोन्स 16GB तक की रैम और 512GB तक के स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकते हैं। वहीं, सुरक्षा के लिए इन फोन्स में टाइटन सिक्योरिटी को-प्रोसेसर भी दिया जाएगा।
एंड्रॉएड 17 के साथ 7 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट
गूगल की यह नई सीरीज एंड्रॉएड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगी। कंपनी इसके साथ 7 साल के OS अपडेट्स और 7 साल के ही सिक्योरिटी अपडेट्स देगी।
लॉन्च इवेंट में इस बार जेमिनी AI का दबदबा देखने को मिलेगा, जिसे नए अपग्रेड्स के साथ पेश किया जाएगा, ताकि यूजर्स के काम, क्रिएशन और एडिटिंग को आसान बनाया जा सके।
डिजाइन: कैमरा वाइजर पर मिलेगी ‘पिक्सल ग्लो’ LED
गूगल पिक्सल 11 सीरीज के डिजाइन में कोई बड़ा फेरबदल नहीं मिलेगा। इसका लुक काफी हद तक पुरानी पिक्सल 10 सीरीज जैसा ही रहेगा, जिसमें एक बड़ा कैमरा वाइजर और ग्लॉसी बैक डिजाइन मिलेगा, जबकि फोल्डेबल फोन में मैट फिनिश दी जाएगी।
एक नया फीचर ‘पिक्सल ग्लो’ मिलने की संभावना है, जो कैमरा वाइजर के चारों तरफ एक तरह की LED लाइट होगी और असिस्टेंट से होने वाली बातचीत को इंडिकेट करेगी।
गूगल पिक्सल 11 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
1. गूगल पिक्सल 11
- डिस्प्ले: इसमें 6.3-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, जो 60 से 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी।
- बैटरी और चार्जिंग: फोन में 5000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 45W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
- कैमरा: इसके रियर में 48MP का मेन कैमरा, 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है। फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया जा सकता है।
2. गूगल पिक्सल 11 प्रो
- डिस्प्ले: इसमें 6.3-इंच की सुपर एक्टुआ OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसमें 1 से 120Hz का डायनेमिक रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी।
- बैटरी और चार्जिंग: गाड़ी को पावर देने के लिए 5100mAh की बैटरी और 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
- कैमरा: रियर में 50MP का मेन, 48MP का अल्ट्रावाइड और 48MP का टेलीफोटो लेंस होने की संभावना है। सेल्फी के लिए 42MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
3. गूगल पिक्सल 11 प्रो XL
- डिस्प्ले: इस फोन में 6.9-इंच की सुपर एक्टुआ OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है।
- बैटरी: इसमें 5200 mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जबकि चार्जिंग स्पीड प्रो वैरिएंट जैसी ही रहेगी।
- कैमरा: इसका कैमरा सेटअप (50MP + 48MP + 48MP) और 42MP का फ्रंट कैमरा भी प्रो मॉडल जैसा ही रहने की संभावना है।
4. गूगल पिक्सल 11 प्रो फोल्ड
- डिस्प्ले: इसके बाहर की तरफ 6.5-इंच की एक्टुआ OLED कवर डिस्प्ले (3,300 nits ब्राइटनेस, 120 Hz रिफ्रेश रेट) मिलेगी। अंदर की मुख्य स्क्रीन 8-इंच की सुपर एक्टुआ फ्लेक्स डिस्प्ले होगी, जो 1 से 120Hz रिफ्रेश रेट और 3300 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी।
- बैटरी: इसमें 5100 mAh की बैटरी और 45W की वायर्ड चार्जिंग मिल सकती है।
- कैमरा: रियर कैमरा सेटअप में 48MP का मेन, 10.5MP का अल्ट्रावाइड और 10.8MP का टेलीफोटो लेंस जारी रह सकता है। कवर और मेन स्क्रीन दोनों पर मौजूद डुअल 10 MP का फ्रंट कैमरा भी पहले जैसा ही रहेगा।

