Headlines

Guru Purnima 2026 Bhind | Guru Pujan Ashram Mandir Bhandara Update


भिंड में गुरु पूर्णिमा पर बुधवार को जिलेभर में श्रद्धा और आस्था का माहौल रहा। सुबह से ही आश्रमों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपने गुरुओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। दंदरौआ धाम, रावतपुरा धाम, मेहरा आश्रम, सीताराम टेकरी, चिलोंग

.

देखें तस्वीरें…

मंदिरों और आश्रमों में सुबह से भक्तों की भीड़ जुटने लगी

मंदिरों और आश्रमों में सुबह से भक्तों की भीड़ जुटने लगी

श्रद्धालुओं ने गुरुओं से आशीर्वीद लिया

श्रद्धालुओं ने गुरुओं से आशीर्वीद लिया

दंदरौआ धाम में सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। महंत महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने अपने गुरु का पूजन किया और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

लहार के मेहरा आश्रम में श्रद्धालुओं ने महंत कमलेश पुरी महाराज का पूजन कर आशीर्वाद लिया। कई श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित किए। रावतपुरा धाम में भी गुरु पूजन, धार्मिक अनुष्ठान और सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

भजन कीर्तन के साथ भंडारे का भी आयोजन मौ (महो) स्थित सीताराम टेकरी आश्रम में गुरु की समाधि पर दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। यहां पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। शहर के संकटमोचन हनुमान मंदिर, जागा हनुमान मंदिर, ठाकुरजी का बड़ा मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी गुरु पूर्णिमा श्रद्धा के साथ मनाई गई।

भिंड के कुंडेश्वर महादेव मंदिर स्थित उदासीन आश्रम में श्रद्धालुओं ने ब्रह्मऋषि महाराज की चरण पादुकाओं का पूजन किया। शाम को भजन संध्या और भंडारा आयोजित हुआ। अटेर क्षेत्र के रानी विरगवां स्थित काली माता मंदिर में महायज्ञ, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। चिलोंगा आश्रम और माता चामुंडा देवी आश्रम में भी गुरु वंदना और अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिलेभर के आश्रमों और मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और भंडारों के साथ पूरे जिले में धार्मिक आयोजन होते रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *