Headlines

Gurugram Cockroach Party Protest | Delhi Border Security Check Update


गुरुग्राम12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सोनीपत में कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर लगा 3 किमी लंबा जाम। करनाल में बैरिकेडिंग लगाते पुलिसकर्मी। अंबाला में बॉर्डर की तरफ बढ़ते किसान। - Dainik Bhaskar

सोनीपत में कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर लगा 3 किमी लंबा जाम। करनाल में बैरिकेडिंग लगाते पुलिसकर्मी। अंबाला में बॉर्डर की तरफ बढ़ते किसान।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद घेराव और किसानों की महापंचायत को देखते हुए हरियाणा के पंजाब, दिल्ली और यूपी से लगे बॉर्डरों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कई जिलों में किसान नेताओं और CJP समर्थकों को हाउस अरेस्ट या डिटेन किया गया है।

किसानों ने अमेरिका-भारत फ्री ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली में महापंचायत बुलाई है इसका असर रोहतक, सोनीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, झज्जर, पानीपत और करनाल समेत 12 जिलों में दिख रहा है। अंबाला के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू कर 5 या अधिक लोगों के जुटने पर रोक लगा दी गई है।

सोनीपत के कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर करीब 4 किमी लंबा जाम लगा है। हरियाणा पुलिस वज्र वाहन तैनात कर वाहनों की सघन जांच कर रही है। जांच के बाद ही दिल्ली की ओर प्रवेश दिया जा रहा है।

हरियाणा में CJP समर्थकों-किसानों के प्रदर्शन के PHOTOS…

कैथल में दिल्ली-जम्मू कटरा एक्सप्रेस-वे पर बैठकर खाना खाते किसान।

कैथल में दिल्ली-जम्मू कटरा एक्सप्रेस-वे पर बैठकर खाना खाते किसान।

सोनीपत में कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर लगा चार किलोमीटर लंबा जाम।

सोनीपत में कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर लगा चार किलोमीटर लंबा जाम।

करनाल के बसताड़ा टोल पर किसानों के दिल्ली कूच को लेकर तैनात किया गया पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स।

करनाल के बसताड़ा टोल पर किसानों के दिल्ली कूच को लेकर तैनात किया गया पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स।

रोहतक और सोनीपत में किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है। सिरसा में किसान नेता रवि आजाद की पत्नी को भी डिटेन किया गया।

रोहतक और सोनीपत में किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है। सिरसा में किसान नेता रवि आजाद की पत्नी को भी डिटेन किया गया।

कुरुक्षेत्र में प्राइवेट बस से दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने ज्योतिसर चौकी के पास लगे नाके पर रोक लिया।

कुरुक्षेत्र में प्राइवेट बस से दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने ज्योतिसर चौकी के पास लगे नाके पर रोक लिया।

पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर पुल पर सीमेंट के बैरिकेड लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया।

पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर पुल पर सीमेंट के बैरिकेड लगाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया।

CJP समर्थकों-किसानों के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स…

  • कुरुक्षेत्र-हिसार में बस से जा रहे किसानों को रोका: कुरुक्षेत्र में प्राइवेट बस से दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने ज्योतिसर चौकी के पास लगे नाके पर रोक लिया। बस में करीब 30 किसान थे, जिनको पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें भारतीय किसान यूनियन पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच भी शामिल है। हिसार एरिया में दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़-द्वारका बाईपास पर बैरिकेड लगा दिए है। निजी वाहन सख्त चेकिंग के बाद ही पास हो रहे हैं।
  • छात्राओं का प्रदर्शन, प्रिंसिपल सस्पेंड महेंद्रगढ़ के कनीना मंडी सरकारी स्कूल की छात्राओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इसका वीडियो सामने आने के बाद उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट के आधार पर प्रिंसिपल नरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया।
  • 13 महीने बाद खुला शंभू बॉर्डर फिर बंद: किसान आंदोलन की वजह से NH-44 (जीटी रोड) पर हरियाणा-पंजाब का शंभू बॉर्डर 13 महीने (करीब 401 दिन) बंद रहा था। यह 13 फरवरी 2024 को सील किया गया। हाईकोर्ट तक मामला पहुंचा, उसके बाद 20 मार्च 2025 को खोला गया। अब इसे दोबारा बंद किया गया है। इस बॉर्डर से दिल्ली-अंबाला-अमृतसर का ट्रैफिक निकलता है।

महेंद्रगढ़ में सरकारी स्कूल के प्राचार्य सस्पेंड:वांगचुक के समर्थन में छात्राओं ने की नारेबाजी; जांच में स्टाफ को क्लीन-चिट

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच, शंभू-खनौरी बॉर्डर सील:अमेरिका से ट्रेड डील का विरोध; हरियाणा पुलिस ने रूट डायवर्ट किया

हाईकोर्ट का सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने का आदेश:4 दिन से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे; जंतर-मंतर पर पुलिस के खिलाफ नारे

CJP समर्थकों-किसानों के प्रदर्शन के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंबाला पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घरौंडा DSP बोले- कुछ देर में किसानों को छोड़ देंगे

घरौंडा DSP मनोज कुमार ने बताया कि करनाल के घरौंडा रेस्ट हाउस में करीब 150 से ज्यादा किसानों को डिटेन किया गया है, ताकि शांती व्यवस्था बनी रहे। कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया जाएगा।

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रोहतक में किसान नेत्री हाउस अरेस्ट, भास्कर रिपोर्टर दीपक कुमार बता रहे

59 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंधेर बोले- नेताओं से बातचीत कर आगे फैसला लेंगे

हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मीटिंग के बाद किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि कृषि मंत्री की तरफ से कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए किसान नेताओं को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से किसानों की मुलाकात को लेकर चिट्ठी लिखी गई है।

पंधेर ने कहा कि हम किसान नेताओं की रिहाई और उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर कॉल करेंगे। वहीं अपने दूसरे सभी नेताओं से बातचीत कर आगे का फैसला लिया जाएगा।

07:49 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी के किसान नेता को भी पुलिस ने रोका

सोनीपत में उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष की गाड़ी रोक ली गई है। उन्हें भी डिटेन किया गया है। दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा उनकी गाड़ी को पार्किंग में खड़ा करा दिया गया है।

07:47 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सोनीपत में डिटेन किए गए किसानों से भास्कर रिपोर्टर राम ने बात की

07:42 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

रोहतक में किसान नेत्री मोनिका नैन को हाउस अरेस्ट किया

07:39 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

करनाल में किसानों को घरौंडा रेस्ट हाउस में भेजा गया

07:37 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सोनीपत जाम में पिकअप वाहन में फंसी बाइक

सोनीपत में कुंडली-सिंघु बॉर्डर के निकट की गई बैरिकेडिंग के पास युवक की बाइक पिकअप वाहन अगले टायर में फंस गई। हालांकि, समय रहते उसने बाइक निकाल ली, जिसके चलते एक्सीडेंट होते बाल बाल बचा।

07:25 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भीम सेना ने भारत बंद का ऐलान किया

भीम सेना के प्रमुख एवं संविधान सुरक्षा पार्टी -एसएसपी सुप्रीमो नवाब सतपाल तंवर ने आगामी 27 जुलाई को पूर्ण ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। गुरुग्राम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि यह बंद दिल्ली में बेकसूर लोगों पर हुए अत्याचार, मानवाधिकारों के हनन, असंवैधानिक रवैये और देश में भ्रष्टाचार, शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि “दिल्ली में जिस तरह से निर्दोष और निहत्थे लोगों पर बर्बरता की गई है, वह लोकतंत्र और संविधान की आत्मा पर सीधा हमला है। सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ खामोश बैठना जुल्म को बढ़ावा देना है। भीम सेना और संविधान सुरक्षा पार्टी इस अन्याय के खिलाफ देश की सड़कों पर उतरेगी।”

07:24 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पानीपत में किसानों को घरौंडा रेस्ट हाउस रोका गया

07:23 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हिसार बार प्रधान बोले-लाठी चार्ज की निष्पक्ष जांच हो

हिसार बार प्रधान प्रदीप सिंह बाजिया ने कहा कि लाठी चार्ज करने वालों पर सख्त एक्शन होना चाहिए। वकीलों ने शुक्रवार तक धरना लगाया हुआ है।

07:20 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सोनीपत में जाम, दुपहिया वाहन सवार भी फंसे

सोनीपत में कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस द्वारा सबसे टाइट सिक्योरिटी की गई है। कुंडली से एंट्री करने के बाद बॉर्डर का फ्लाईओवर पूरी तरह से पैक हो चुका है। सर्विस रोड पर भी भारी वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। दो पहिया वाहन चालक भी 5 मिनट के रनिंग डिस्टेंस को आधा घंटे में क्रॉस कर पा रहे हैं।

07:17 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

लाठीचार्ज के विरोध में हिसार बार में प्रदर्शन करते वकील

07:17 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में लंगर छकते किसान

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों के लिए लंगर गुरुद्वारा से मंगवाया गया है। यहां मारकंडा पुल पर पुलिस ने अम्बाला और पंजाब के किसानों को रोक रखा है।

07:15 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सोनीपत के किसान नेता को दिल्ली पुलिस ने डिटेन किया

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के सोनीपत से आए जगमेंद्र को कुंडली सिंधु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस द्वारा रोक लिया गया है। उनकी गाड़ी पार्किंग में लगवा दी गई है।

07:03 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हिसार में लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते संगठन

हिसार में दिल्ली में हुई लाठी चार्ज के विरोध में लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते संगठन। कहना था कि सरकार को छात्रों की बात मान लेनी चाहिए।

07:02 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

किसान नेता बोले-सीजेपी के प्रदर्शन से उनका संबंध नहीं

भारतीय किसान यूनियन (खोसा) के प्रधान सुखजिंदर खोसा की अगुवाई में किसान दिल्ली जा रहे थे। झज्जर में खोसा ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह किसानों के मुद्दों और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका किसी अन्य संगठन के प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है।

06:59 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

झज्जर में दिल्ली जा रहे किसानों को रोका

दिल्ली जा रहे किसानों को सोमवार को बहादुरगढ़ में यूईआर-2 यानी अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 के एंट्री पॉइंट पर पुलिस ने रोक दिया। एयरपोर्ट और द्वारका की ओर जाने वाले मार्ग पर हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पंजाब से आई किसानों की पांच बसों को हाईवे पर ही रोक लिया। इस दौरान मौके पर कुछ देर के लिए तनाव और टकराव जैसी स्थिति भी बनी।

06:58 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

रोहतक में राजू मकड़ोली को हाउस अरेस्ट किया

06:57 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सोनीपत में टूरिस्ट बस की जांच करते पुलिसकर्मी

हरियाणा की तरफ से दिल्ली में एंट्री करने के बाद टूरिस्ट बस को दिल्ली पुलिस द्वारा बारीकी से चेक करने के बाद आगे जाने दिया गया है

06:54 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर वज्र वाहन लगाया गया

06:50 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर कैसा है हाल, भास्कर रिपोर्टर राम बता रहे

एसीपी मलकीत सिंह का कहना है कि कानून व्यवस्था मेंटेन करने के लिए कुंडली सिंह को बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की तरफ से करीबन 100 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

दिल्ली के जंतर मंतर पर पहले से चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर और किसानों के दिल्ली कूच को लेकर बरडिकेटिंग की गई है। वाहनों के लिए अलग-अलग लाइन बनाई गई है। असामाजिक तत्व किसी प्रकार के हथियार या अन्य सामग्री के साथ दिल्ली में एंट्री ना कर पाए, इसी को लेकर बारीकी से जांच करने के बाद ही एंट्री दी जा रही है।

06:43 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री कर सकते हैं किसानों से मुलाकात

सरकारी सोर्सेज के मुताबिक किसानों की आज शाम केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से मीटिंग हो सकती है। इसके अलावा हिरासत में लिए किसान भी शाम को रिहा किए जा सकते हैं। 100 से ज्यादा बसों में भरकर किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंचे हैं। इसके बाद उनकी अंबाला के SP अजीत सिंह शेखावत से मीटिंग हो रही थी। अब अंबाला की DC शंभू बॉर्डर पर पहुंच सकती हैं।

06:42 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सड़क पर बैठे अंबाला पहुंचे पंजाब के किसान

पंजाब की तरफ किसान लगातार दिल्ली की तरफ बढ़ रहे है। अंबाला में पुलिस के रोकने पर किसान सड़क पर ही बैठ गए है हैं। देवीनगर के पास भारी पुलिस बल तैनात है।

06:40 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ये अंबाला में शंभू बॉर्डर के हालात

06:39 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत-अमेरिका के बीच कितना व्यापार, जानिए

06:30 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अंबाला में शंभू बॉर्डर पर धारा 163 लगाई

अंबाला में शंभू बॉर्डर (देवीनगर ) के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू (पहले 144 CrPC) लागू कर दी है। इसके तहत ​पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक लगाई गई है। ये आदेश लगातार 27 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेंगे।

06:19 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सोनीपत के कुंडली सिंघु बॉर्डर पर 3KM लंबा जाम

सोनीपत के कुंडली सिंघु बॉर्डर पर करीबन 3 किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है। हरियाणा पुलिस की ओर से कुंडली थाने के सामने बॉर्डर पर वज्र वाहन भी खड़े किए हुए हैं। वाहनों की चेकिंग करने के बाद ही एंट्री दी जा रही है।

06:05 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हिसार में सुबह की ट्रेन से किसान रवाना हुए

पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति के नेता सतीश बेनीवाल और अनिल गोरछी ने बताया कि कई किसान सुबह ही ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गए।

05:57 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पानीपत टोल पर RAF तैनात की गई

05:52 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

घरौंडा फ्लाईओवर से निकलते किसान

05:46 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

यमुनानगर में भी किसान नेताओं को डिटेन किया

05:42 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

किसान बोले-हर हाल में दिल्ली जाएंगे

05:41 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

करनाल टोल क्रॉस करने के बाद घरौंडा पहुंचे किसान

05:35 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

करनाल से दिल्ली की तरफ पैदल निकलते किसान

05:29 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

गाड़ियों में बैठकर दिल्ली की तरफ रवाना होते किसान

05:27 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

करनाल में कैसा चल रहा प्रोटेस्ट, भास्कर रिपोर्टर रिंकू बता रहे

05:25 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पानीपत टोल पर पुलिस बल तैनात

05:12 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र में भी रूट डायवर्ट किया गया

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद से करनाल और दिल्ली जाने रूट डायवर्ट है। मारकंडा पुल से पहले ही साहा रोड से रादौर, लाडवा और यहां से इंद्री होते करनाल जा सकते है।

05:11 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

रोहतक में किसान नेता रणधीर को हॉउस अरेस्ट किया

05:10 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

300 किसान पानीपत की तरफ बढ़ रहे

05:08 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली की तरफ पैदल ही कूच करते किसान

05:06 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

रोहतक में किसान नेता उमेद को हॉउस अरेस्ट किया

05:03 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

करनाल में किसान के जत्थे को रोका गया

04:58 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अंबाला पुलिस की ओर जारी रूट एडवाइजरी

04:55 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र में मारकंडा पुल पर किसानों को रोका गया

04:48 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बसताड़ा टोल पर किसानों को रोकती पुलिस

04:47 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

सोनीपत में किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट किया

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष व किसान मजदूर संघर्ष समिति के संयोजक ईश्वर सिंह दहिया को उनके घर पर ही पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। आज उनका कार्यक्रम सोनीपत में पानी की समस्या को लेकर जल विभाग के दफ्तर पर ज्ञापन देना था।

04:36 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

किसान नेता रवि आजाद की पत्नी अरेस्ट की गई

सिरसा में रवि आजाद की धर्मपत्नी मंजू आजाद और अन्य साथियों को दिल्ली जाते समय रास्ते में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

04:20 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली–सोनीपत बॉर्डर पर बढ़ाई गई चेकिंग

04:18 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद, पिपली में भी नाके लगाए गए

कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर किसानों को रोकने के लिए शाहाबाद व पिपली में पुलिस नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा पिहोवा, लाडवा और ज्योतिसर समेत कई जगह पर पुलिस नाके लगे हैं। जिन किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनको पुलिस लाइन में रखा गया है।

04:12 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हादुरगढ़-द्वारका बाईपास पर किसानों की बसों को रोक

किसान यूनियन की कॉल को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बहादुरगढ़-द्वारका बाईपास पर लगाए बैरीकेट। किसानों की बसों को रोक दिया गया।सख्त चेकिंग के बाद ही निजी वाहन पास हो रहे हैं।

04:09 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली–सोनीपत बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन अलर्ट

दिल्ली–सोनीपत बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। किसानों द्वारा आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और दिल्ली मार्च का आह्वान किया गया है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए हैं।

सुबह से ही दिल्ली–सोनीपत बॉर्डर पर पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। बैरिकेडिंग, वाहनों की जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

04:06 AM21 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कुरुक्षेत्र में प्राइवेट बस से दिल्ली जा रहे किसानों को रोका

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *