![]()
नई दिल्ली में पुरस्कार प्राप्त करते सांसद अनुराग ठाकुर और उनकी टीम।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को संसद रत्न पुरस्कार-2026 से नवाजा गया है।
.
यह सम्मान नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुए 16वें संसद रत्न पुरस्कार समारोह में दिया गया। समिति को यह पुरस्कार मूल रिपोर्टों को पेश करने में शानदार काम के लिए मिला।
सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को समर्पित किया पुरस्कार
सांसद अनुराग ठाकुर ने इस पुरस्कार को समिति के सदस्यों और सचिवालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सामूहिक कोशिश, गहरी रिसर्च और असरदार संसदीय निगरानी का नतीजा है।
अनुराग ठाकुर की अगुवाई में समिति ने जून 2024 से अब तक 64 बैठकें की हैं। इस दौरान समिति ने 29 बड़ी रिपोर्टें पेश की हैं। समिति ने ऊर्जा सुरक्षा, खनिज संसाधन, औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े खास मुद्दों की समीक्षा की है।
अनुराग ठाकुर को इससे पहले 2019 में व्यक्तिगत तौर पर भी संसद रत्न पुरस्कार मिल चुका है। साल 2011 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ युवा सांसद पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
