- Hindi News
- National
- Handwara Terrorist Arrest: Hizbul Mujahideen Hybrid Terrorist Held In J&K
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक पूर्व हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मंजूर अहमद भट के रूप में हुई है। उसके पास से चीन में बनी एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 16 गोलियां बरामद हुई हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पहले भी दो मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। हंदवाड़ा पुलिस को प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े एक मॉड्यूल की गतिविधियों की जानकारी मिली थी। यह मॉड्यूल हंदवाड़ा-कुपवाड़ा इलाके में सक्रिय था।
हाइब्रिड आतंकी ऐसे कट्टरपंथी व्यक्ति को कहा जाता है, जिसका नाम आमतौर पर आतंकी सूची में शामिल नहीं होता। वह अपने हैंडलर्स के निर्देश पर किसी खास आतंकी या हिंसक गतिविधि को अंजाम देता है और फिर सामान्य जीवन में लौट जाता है।
खबर लगातार अपडेट हो रही है…

