पंचकूला में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए विधानसभा कमेटी सदस्य।
सोशल मीडिया पर बढ़ते अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर हरियाणा विधानसभा की महिला सशक्तिकरण समिति ने सख्त रुख अपनाया है। समिति की चेयरपर्सन एवं भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि समिति इस विषय पर अपनी रिपोर्ट हरियाणा विधानसभा में पेश करेगी और सो
.
उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ती अश्लीलता का सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं और युवाओं पर पड़ रहा है। ऐसे कंटेंट पर नियंत्रण के लिए सख्त नीति और प्रभावी निगरानी की आवश्यकता है।

पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चेयरमैन शक्तिरानी शर्मा।
समिति की सदस्य एवं कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने भी इस मुद्दे पर सहमति जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कंटेंट पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
महिला थाना का भी होगा निरीक्षण
महिला सशक्तिकरण समिति अपने दौरे के दौरान महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर और वर्किंग वुमन हॉस्टल का भी निरीक्षण करेगी तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी।

पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल।
छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस हों: गीता भुक्कल
हरियाणा की कांग्रेस विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों पर दर्ज किए गए सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। उनका कहना था कि छात्र अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे और उनकी आवाज को दबाने के बजाय संवाद के माध्यम से समाधान निकाला जाना चाहिए।
पूर्व शिक्षा मंत्री ने केंद्र सरकार से परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लागू करने और छात्र हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी की।
