पंशुल बंसल व परिवार को मिठाई खिलाते हुए सीएम नायब सैनी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल करने वाले हरियाणा के पांशुल बंसल से मुलाकात कर उन्हें शानदार सफलता पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने पांशुल की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते
.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पांशुल की उपलब्धि हरियाणा के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास जताया कि पांशुल चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। सीएम ने कहा कि पंशुल की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
पांशुल की उपलब्धि भारत के युवाओं की प्रतिभा, समर्पण और महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। उन्हें विश्वास है कि पांशुल अपनी क्षमता और सेवा भावना के बल पर देश के हेल्थकेयर सिस्टम को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

पंशुल बंसल को सम्मानित करते हुए सीएम नायब सैनी।
फरीदाबाद से रोज दिल्ली जाकर की पढ़ाई
पंशुल ने दिल्ली के कैलाश कॉलोनी स्थित समर फील्ड स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली से ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कोचिंग भी ली। वह रोज फरीदाबाद से दिल्ली आना-जाना करते थे। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया। जब कभी टेस्ट में कम अंक आते, तो डांटने के बजाय उनका हौसला बढ़ाया जाता था।

पंशुल बंसल व परिवार से बातचीत करते हुए सीएम नायब सैनी।
सोशल मीडिया और दोस्तों से नहीं बनाई दूरी
पंशुल का कहना है कि उन्होंने तैयारी के दौरान खुद को दुनिया से अलग नहीं किया। वह खाली समय में यूट्यूब, एनिमेशन वीडियो देखते थे और हर तीन महीने में टेस्ट के बाद दोस्तों के साथ घूमने भी जाते थे। कभी-कभी दोस्तों के साथ पार्टी भी करते थे। उनका मानना है कि लगातार पढ़ाई के बीच मानसिक ताजगी बनाए रखना जरूरी है।
