Headlines

Haryanvi Singer Ankit Baliyan Murder Case


हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के मर्डर का सीसीटीवी सामने आया है।

हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान मर्डर का वीडियो सामने आया है। इसमें 26 अगस्त शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से निकलता देखाई देर रहा है। काले रंग के ट्रैक शूट पहने जिम के पास खड़ी अपनी कार के पास जाता है। पहले वह अपना बैग कार के अंदर रखता है और

.

इसी दौरान जिम की ओर से चार शूटर हाथों में तमंचे लेकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देते हैं। दीवार और कार के बीच जगह कम होने से अंकित को बचने का मौका नहीं मिलता। शूटर भी उसे चारों तरफ से घेर कर फायरिंग करते हैं। करीब 25 सेकेंड तक उस पर गोलियां बरसाने के बाद शूटर भाग जाते है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इस वारदात के वक्त कोई भी न तो अंकित को बचाने आता है और न ही शूटर्स को पकड़ने की कोशिश करता है। जिम के अंदर से भी लोग बाहर आते हैं, लेकिन फायरिंग देख वे फिर से अंदर ही चले जाते हैं। रोड से गुजर रहे लोग भी इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाते है।

अब तक 2 लोगों ने वीडियो जारी कर इस वारदात को अंजाम देने का दावा किया है। एक है सोनीपत के रहने वाला राहुल उर्फ भोलू शाहपुर और दूसरा खुद को एक्टर बताने वाला भूपेंद्र ढींगरा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक दोनों के दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मगर, एक ही हत्याकांड को लेकर अलग-अलग लोगों ने जिम्मेदारी लेकर इसकी गुत्थी और उलझा दी है।

हरियाणवी सिंगर के जिम से निकलने से मर्डर तक के PHOTO

पहला सीन: अंकित जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो की तरफ जाते हैं।

पहला सीन: अंकित जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो की तरफ जाते हैं।

दूसरी सीन: जैसे ही अंकित कार में बैठते हैं, हमलावर भागकर उन्हें घेर लेते हैं।

दूसरी सीन: जैसे ही अंकित कार में बैठते हैं, हमलावर भागकर उन्हें घेर लेते हैं।

तीसरा सीन: हमलावर फायरिंग करने लगते हैं। रास्ते से गुजर रहीं महिलाएं चिल्लाते हुए भागने लगती हैं।

तीसरा सीन: हमलावर फायरिंग करने लगते हैं। रास्ते से गुजर रहीं महिलाएं चिल्लाते हुए भागने लगती हैं।

चौथा सीन: हमलावर पहले भागते हैं, फिर वापस जाकर देखते हैं कि अंकित की मौत हो गई या नहीं।

चौथा सीन: हमलावर पहले भागते हैं, फिर वापस जाकर देखते हैं कि अंकित की मौत हो गई या नहीं।

पांचवां सीन: हमलावर हवा में तमंचा लहराकर हवाई फायरिंग करते हुए भागते हैं।

पांचवां सीन: हमलावर हवा में तमंचा लहराकर हवाई फायरिंग करते हुए भागते हैं।

छठवां सीन: फायरिंग की आवाज सुनकर लोग अपने घरों-दुकानों से झांककर देखते हैं। लेकिन, डर की वजह से बाहर आने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।

छठवां सीन: फायरिंग की आवाज सुनकर लोग अपने घरों-दुकानों से झांककर देखते हैं। लेकिन, डर की वजह से बाहर आने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।

अंकित बालियान को पेट और सिर में 5 गोलियां लगी थीं।

अंकित बालियान को पेट और सिर में 5 गोलियां लगी थीं।

पहले जानिए भूपेंद्र ढींगरा और भोलू के दावों का क्या आधार

भूपेंद्र ढींगरा बोला- दुर्व्यवहार करने का बदला लिया

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भूपेंद्र ढींगरा नाम का शख्स खुद को सिंगर और एक्टर बता रहा है। वीडियो में वह अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा करते हुए कहता है कि अंकित ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। उसे गंदी-गंदी गालियां दी थीं। इसी का बदला लेने के लिए उसने अंकित की हत्या की। भूपेंद्र ने यह भी दावा किया कि हत्या दिनदहाड़े हुई और कोई उसे बचाने या रोकने के लिए सामने नहीं आया।

भोलू शाहपुरिया, जिसने अंकित बालियान के मर्डर करने की जिम्मेदारी ली है।

भोलू शाहपुरिया, जिसने अंकित बालियान के मर्डर करने की जिम्मेदारी ली है।

राहुल का कहना, दुश्मनों का साथ देता था, इसलिए मारा

वहीं, सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया ने खुद को ‘गोगी गैंग’ का मेंबर बताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा-

QuoteImage

ये जो शामली में अंकित बालियान का मर्डर हुआ है, इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं भोलू शाहपुरिया (सोनीपत) लेता हूं। ये हमारे दुश्मनों का साथ देता था। हमारे गोगी भाई के साथ हुई घटना पर इसने गाना बनाया था। हमारे दुश्मनों का आपराधिक कामों में साथ देता था। इसका अंजाम इसको मिल गया। जो भी हमारे दुश्मनों का साथ देगा, उन सबका यही हाल होगा। ये तो शुरुआत है, सबका यही हाल होगा…।

QuoteImage

सिंगर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदररी ‘गोगी ग्रुप’ के भोलू ने ये पोस्ट डालकर ली थी।

सिंगर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदररी ‘गोगी ग्रुप’ के भोलू ने ये पोस्ट डालकर ली थी।

मौत से पहले अंकित का एक और VIDEO वायरल

अंकित बालियान की मौत के बाद उनका एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह गुस्से में किसी व्यक्ति को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अंकित कहते है कि बार-बार उसका नाम लेने वाला व्यक्ति सुन ले कि वह वेस्ट यूपी से है और वर्तमान में सोनीपत में रहता है। वह सामने वाले को चुनौती देते हुए कहते है कि जो करना है कर ले। अंकित ने सोशल मीडिया पर लगातार उसके बारे में बातें करने पर भी नाराजगी जताई थी।

ये उस समय का वीडियो है जब उसको धमकी मिल रही थी और उसको सोशल मीडिया पर जवाब दिया था और कहा था कि वह डरने वाला नहीं हैं

ये उस समय का वीडियो है जब उसको धमकी मिल रही थी और उसको सोशल मीडिया पर जवाब दिया था और कहा था कि वह डरने वाला नहीं हैं

अब जानिए कौन है हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले भूपेंद्र और भोलू…

भोलू शाहपुरिया का पुराना क्रिमिनल बैकग्राउंड

राहुल उर्फ भोलू शाहपुर को जितेंद्र उर्फ जोगी गैंग का प्रमुख सदस्य बताया जाता है। उसके खिलाफ सोनीपत समेत कई स्थानों पर आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शाहपुर निवासी विनोद उर्फ धोला की वर्ष 2014 में हत्या हुई थी। विनोद पूर्व सरपंच रामफूल का भाई था। चाचा की हत्या के बाद राहुल उर्फ भोलू ने बदला लेने की ठानी और इसी दौरान वह जितेंद्र उर्फ जोगी गैंग के संपर्क में आया।

27 फरवरी 2025 को मोस्ट वांटेड दीपक उर्फ भांजा की सोनीपत में हत्या कर दी गई थी। वह रोहिणी कोर्ट में पेशी के बाद अपने परिचितों के साथ सोनीपत की ओर आ रहा था। एंटी गैंगस्टर यूनिट की जांच सामने आया कि दीपक गुहना की हत्या राकेश पम्पू के कहने पर की गई थी। इसके बाद राहुल उर्फ भोलू शाहपुर का नाम भी साजिशकर्ता के तौर पर शामिल किया गया।

राहुल उर्फ भोलू शाहपुर का नाम यमुनानगर के खेती लक्खा सिंह गांव में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में भी सामने आने की जानकारी है। वर्ष 2023 में उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच जिलों में पुलिस टीमों ने छापेमारी की थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।

भूपेंद्र ढींगरा के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं

उधर, अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले भूपेंद्र ढींगरा की ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उसका केवल वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुद को एक्टर और सिंगर कह रहा है। मगर, सोशलमीडिया पर भी इस संबंध में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

उधर, इस हत्याकांड की जांच में हरियाणा एसटीएफ और एंटी गैंगस्टर यूनिट की टीमों के भी सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की वास्तविक वजह क्या थी, वारदात की साजिश किसने रची और हत्या में कौन-कौन शामिल था। सोशल मीडिया पर सामने आए दावों के बजाय पुलिस की जांच, CCTV फुटेज, कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य साक्ष्यों से ही हत्याकांड की वास्तविक तस्वीर साफ होगी।

पिता बोले- अंकित मेरी तरह आर्मी में जाना चाहता था

‘योगीजी कहते हैं कि अपराधी एक चौराहे से भागेंगे, तो दूसरे पर ढेर कर दिए जाएंगे…। लखनऊ में बैठकर बातें करने से कुछ नहीं होगा। जो कहते हैं, वो यहां करके दिखाइए। अगर प्रशासन अपनी बातों पर खरा नहीं उतरा, तो 5वें दिन हम बॉडी निकाल लेंगे, चाहे जो हो जाए। मेरा बेटा मेरी तरह फौजी बनना चाहता था। वो सपना पूरा नहीं हुआ, तो वीडियो बनाने लगा। मुझे उस पर गर्व है।’

वे बताते हैं- अंकित ने जब 12वीं क्लास पास की, तो वह आर्मी में जाने का सोचता था, क्योंकि मैं भी आर्मी में था। वह कबड्डी खेलता था। इसी बीच उसको कमर में चोट लग गई और उसकी एक डिस्क खिसक गई। इसका ऑपरेशन हुआ, लेकिन फिर फौज में जाना संभव नहीं था।

बहन बोली- 2 दिन पहले राखी बंधवाकर आया था

बड़ी बहन रीना ने बताया- मेरा भाई अंकित राखी बंधवाने 2 दिन पहले आया था। वो घेवर लेकर आया था। राखी बंधवाकर वह छोटी बहन के पास चला गया। बहुत अच्छा माहौल था। जैसे मेरे भाई के साथ हुआ, वैसा ही उनके साथ होना चाहिए। हमारे साथ इंसाफ हो।

वहीं मां अमरेश का कहना है कि मेरा बेटा मरा पड़ा था। वो तो रोज की तरह जिम गया था। मुझे नहीं पता किसने हत्या की है? जिसने भी की है, उसका एनकाउंटर करो।

पत्नी बोली- हत्यारों का भी होना चाहिए एनकाउंटर

सीमा का कहना है कि पहले से धमकी देने जैसा कुछ नहीं था। सब कुछ बहुत अचानक से हुआ है। जिम में झगड़े को लेकर कहा कि ऐसा लगता नहीं है कि हुआ होगा। झगड़ा होता, तो वो बताते जरूर। मैं बस यही कहूंगी कि इंसाफ जल्दी से जल्दी होना चाहिए। हत्यारों का एनकाउंटर होना चाहिए। मेरे पति नॉर्मल गाने ही बनाते थे। हरियाणा में हर सिंगर यही बनाते हैं। जो लिरिक्स लिख के देते थे, वही गाना बना लेते थे। उसमें ऐसा कुछ नहीं था कि मैं रोकती या बोलती।

———————-

ये खबर भी पढ़ें…

हरिणाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का आखिरी VIDEO:मासूम शर्मा ने लिखा-पुरानी यादें, कई कलाकारों ने भी साझा की पिक्चर्स; 3 दिन पहले हुई संदिग्ध मौत

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की रहस्यमी मौत से यहां के कलाकार स्तब्ध है। जिन-जिन कलाकारों के साथ दिव्यांका ने काम किया, उन्होंने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुराने रीलें शेयर करते हुए शोक जताया है। सिगर मासूम शर्मा ने भी दिव्यांका के साथ अपनी आखिरी वीडियो शेयर करते हुए लिखा- दिव्यांका जी के साथ कुछ यादें…। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *