हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 के दौरान 8 IAS अधिकारियों समेत 5 विभागाध्यक्ष सेवानिवृत्त होंगे। कार्मिक विभाग ने इन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसके अनुसार 13 वरिष्ठ अधिकारी अलग-अलग तारीखों पर रिटायर होंगे।
.
नोटिफिकेशन के मुताबिक, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ओंकार चंद शर्मा 28 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वर्तमान में वह ACS (ट्राइबल डेवलपमेंट एवं ट्रांसपोर्ट) के साथ रोपवे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर का दायित्व संभाल रहे हैं।
IAS एवं निदेशक महिला एवं बाल विकास डॉ. पंकज ललित 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे। वहीं, IAS एवं निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान, जोगिंद्रनगर सतीश कुमार शर्मा 31 अगस्त 2027 को रिटायर होंगे। IAS एवं सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सचिव लोकायुक्त चंद्र प्रकाश वर्मा तथा IAS एवं डिप्टी डायरेक्टर (एडमिन), PGI चंडीगढ़ पंकज राय 30 सितंबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

हरबंस सिंह ब्रासकोन और आशीश कोहली।
ब्रास्कोन और कोहली 31 अक्टूबर को सेवानिवृत होंगे
IAS एवं विशेष सचिव (PWD, SAD, GAD, SWD एवं संसदीय कार्य) और CEO-cum-MD, स्मार्ट सिटी लिमिटेड शिमला हरबंस सिंह ब्रास्कोन 31 अक्टूबर 2027, IAS एवं निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कुमार कोहली भी 31 अक्टूबर 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।
5 अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भी रिटायरमेंट
IAS के साथ साथ पांच विभागाध्यक्ष भी अगले साल रिटायर होंगे। इनमें कृषि निदेशक रविंदर सिंह जसरोतिया 28 फरवरी 2027, इसी दिन निदेशक बागवानी सतीश कुमार शर्मा और जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर इंजीनियर अनिल मेहता भी रिटायर होंगे। ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा (रिटायर) निदेशक सैनिक कल्याण हमीरपुर 31 मार्च 2027, चीफ इंजीनियर (मंडी जोन) नरेंद्र पॉल सिंह चौहान 31 मई 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।
