Headlines

Mohali Teen Girl Set Ablaze After Resisting Harassment


छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन युवकों ने लड़की को आग लगा दी। शरीर का 80 फीसद हिस्सा झुलस गया।

मोहाली में एक नाबालिग लड़की को घर में घुसकर जिंदा जला दिया गया। एक युवक उस पर बात करने का दबाव बना रहा था। परिवार ने इसका विरोध किया तो शुक्रवार को वह दो साथियों के साथ घर पहुंचा। किशोरी को अकेला पाकर उस पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगा दी।

.

इसके बाद कमरे को बाहर से लॉक कर आरोपी फरार हो गए। चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। किशोरी को जब तक कमरे से निकाला तब तक वो करीब 80% झुलस चुकी थी। अस्पताल ले जाया गया, तो हालत गंभीर होने के कारण PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया।

पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी युवक काफी समय से किशोरी पर उससे बात करने का दबाव बना रहा था और कई बार राह चलते छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत एक महीने पहले उन्होंने पुलिस को भी दी तो उसने तब माफी मांग ली थी।

उधर पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

अस्पताल में भर्ती लड़की पिता को पूरी घटना की जानकारी देती हुई। उसने बताया कि आरोपियों ने सैनिटाइजर डालकर एकदम से आग लगा दी।

अस्पताल में भर्ती लड़की पिता को पूरी घटना की जानकारी देती हुई। उसने बताया कि आरोपियों ने सैनिटाइजर डालकर एकदम से आग लगा दी।

जानिए क्या है पूरा मामला…

  • पहले लड़की को कमरे में बंद कियाः परिजनों के मुताबिक, आरोपी काफी समय से किशोरी से जबरन बात करने का दबाव बना रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे वह घर पहुंचा और लड़की को उसके चाचा के कमरे में बंद कर दिया। चाचा ने आरोपी का विरोध किया और हाथापाई के बाद किशोरी को उसके कब्जे से छुड़ाया। इसके बाद किशोरी के पिता और चाचा काम पर चले गए।
  • कुछ देर बाद दो साथियों के साथ लौटाः परिजनों का आरोप है कि पिता और चाचा के घर से निकलने के बाद आरोपी दो चचेरे भाइयों के साथ दोबारा वहां पहुंचा। उस समय किशोरी घर में अकेली थी। तीनों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि इसी दौरान मुख्य आरोपी ने किशोरी पर सैनिटाइजर छिड़का और आग लगा दी।
  • कमरे से उठी चीखें, बाहर लगा था तालाः आग लगते ही किशोरी चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्हें पता चला कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंचे और ताला तोड़कर किशोरी को बाहर निकाला। आग से उसके शरीर का 80 फीसद हिस्सा झुलस चुका था।
  • पहले सिविल अस्पताल, फिर PGI रेफरः परिजन किशोरी को तुरंत फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, किशोरी करीब 80% झुलसी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
युवती का चेहरा भी पूरा जल गया। अभी तक अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

युवती का चेहरा भी पूरा जल गया। अभी तक अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही फेज-8बी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

परिवार के आरोपों की जांच कर रही पुलिस

परिजनों का आरोप है कि किशोरी को पहले से परेशान किया जा रहा था और विरोध करने के बाद आरोपी ने यह हमला किया। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम, आरोपियों की भूमिका और आग लगाने के तरीके की जांच कर रही है।

उधर, एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने कहा कि मेरे ध्यान में अभी यह मामला नहीं है। मैं स्थानीय डीएसपी और थाना प्रभारी से तुरंत इस मामले में जांच रिपोर्ट मांगता हूं। अगर ऐसा है, तो पुलिस इसमें जल्द ही कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

———————-

यही भी पढ़ें – मोहाली के PG में दंपती ने जहर निगला:पत्नी की मौत, पति अस्पताल में; विदेश जाने के लिए शादी की थी; 7 पन्नों का सुसाइड नोट मिला

चंडीगढ़ से सटे मोहाली के जीरकपुर में एक दंपती ने सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से 7 पेज का सुसाइड नोट मिला है। (पूरी खबर पढ़ें…)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *