Headlines

Indore Municipal ARO Raid | Lokayukta Exposes Disproportionate Assets


इंदौर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अधिकारियों ने कहा कि दस्तावेज जांचने के बाद ही अनुपातहीन संपत्ति का अंतिम आकलन किया जाएगा। - Dainik Bhaskar

अधिकारियों ने कहा कि दस्तावेज जांचने के बाद ही अनुपातहीन संपत्ति का अंतिम आकलन किया जाएगा।

नगर निगम इंदौर के सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) जितेंद्र कुमार पांडेय के ठिकानों पर लोकायुक्त ने छापा मारा है। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे लोकायुक्त के 20 अधिकारियों की दो अलग-अलग टीमें पांडेय के घर और उनकी पत्नी भावना के नाम हॉस्टल पर पहुंचीं। इनमें डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास और सचिन पटेरिया शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में ARO पांडेय की वैध आय की तुलना में करीब 1.73 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति मिलने की बात सामने आई है।

लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के मुताबिक, पांडेय नगर निगम में करीब 31 वर्ष से नौकरी कर रहे हैं। पूरे सेवाकाल में उन्हें करीब 80 लाख रुपए वेतन के रूप में मिलने का अनुमान है। इसके मुकाबले जांच में करीब 2.53 करोड़ रुपए का खर्च सामने आया है। यह वैध आय से करीब 1.73 करोड़ रुपए ज्यादा और 216.35 प्रतिशत अनुपातहीन बताया गया है।

लोकायुक्त की टीम ARO पांडेय की संपत्ति के दस्तावेज जांच रही है।

लोकायुक्त की टीम ARO पांडेय की संपत्ति के दस्तावेज जांच रही है।

पत्नी के नाम दो बिल्डिंग, एक में चल रहा हॉस्टल

लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच में भावना पांडेय के नाम पर आनंद नगर एक्सटेंशन में एक इमारत मिली है। नवलखा-चितावद इलाके की इस बिल्डिंग में 40×50 फीट के प्लॉट पर G+3 भवन बना हुआ है। इसके निर्माण पर करीब 1.20 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

इसी तरह गजाधर नगर, चितावद के गुलमोहर का बगीचा इलाके में भावना पांडेय के नाम G+2 बिल्डिंग मिली है। इसमें हॉस्टल चलने की जानकारी सामने आई है। इसके निर्माण पर करीब 91.50 लाख रुपए खर्च का अनुमान है।

लोकायुक्त की टीम जब्त संपत्ति का आकलन कर रही है।

लोकायुक्त की टीम जब्त संपत्ति का आकलन कर रही है।

पत्नी, बेटे-बेटी के नाम कई गाड़ियां

जांच में ARO जितेंद्र कुमार पांडेय की पत्नी, बेटे और बेटी के नाम कई चार पहिया और दोपहिया वाहन खरीदे जाने की जानकारी भी सामने आई है। इन पर करीब 14 लाख रुपए के खर्च का आकलन है।

अधिकारियों के मुताबिक, अभी सामने आए आंकड़े प्रारंभिक हैं। दस्तावेजों और अन्य संपत्तियों के सत्यापन के बाद ही अनुपातहीन संपत्ति का अंतिम आकलन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…

बाबू के पास सवा 6 करोड़ के मकान-प्लॉट और फार्महाउस

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज प्रशिक्षण केंद्र सिवनी में पदस्थ बाबू सुभाष शर्मा के जबलपुर और सिवनी स्थित पांच ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। कार्रवाई में आय से 500 गुना अधिक संपत्ति का पता चला है। शर्मा के घर से 5 करोड़ की जमीन, प्लॉट और एक करोड़ 20 लाख मूल्य के फार्म हाउस और दो मकानों के दस्तावेज मिले हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *