.
कल की बड़ी खबर ईरान के परमाणु ठिकानों के पास अमेरिकी हमले की है। दूसरी खबर राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर है, दावा है कि आरोपियों ने चोरी का पैसा ब्याज पर बांटा। हम आपको यह भी बताएंगे कि कॉकरोच पार्टी के फाउंडर ने पुलिस के पैर क्यों पकड़े।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
1. मोदी न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
2. सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. ईरान के परमाणु ठिकानों के पास अमेरिकी हमला, 2 दिन में 170 जगह मिसाइल-ड्रोन दागे

अमेरिका ने बुधवार देर रात ईरान के 90 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए।
ईरान ने अमेरिका पर बुशहर परमाणु बिजली फैसिलिटी के पास हवाई हमला करने का आरोप लगाया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अमेरिका ने पिछले 2 दिनों में ईरान के 170 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं।
ईरान ने जवाब में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया: जवाब में ईरान ने कतर, कुवैत और बहरीन में अमेरिका के सैनिक अड्डों पर ड्रोन हमले किए हैं। ईरानी सेना के मुताबिक, हमलों में कुवैत के पैट्रियट मिसाइल सिस्टम, कतर के अर्ली वॉर्निंग सैटेलाइट एंटीना और बहरीन में अमेरिकी सेना के फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया।

2. राममंदिर चढ़ावा चोरी- आरोपियों के घर से नोटों के बंडल मिले; चंदे की रकम ब्याज पर बांटी

यह फोटो बुधवार सुबह की है जब पुलिस तीनों आरोपियों को जेल से रिमांड पर लेकर निकली थी।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय के घरों की तलाशी के दौरान पुलिस ने 2 लाख कैश और 10 लाख के सोने के जेवर (कान की बालियां, लॉकेट) बरामद किए। साथ ही एक कार भी मिली। हालांकि, पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया कि कितना कैश और सामान किसके घर से बरामद हुआ है?
चंदा चोरी का पैसा ब्याज पर देते थे: पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनुकल्प ने पूछताछ में बताया- मैं और अविनाश शुक्ला चोरी के पैसों को शेयर मार्केट में लगाते थे। लोगों को ब्याज पर देते थे। पैसों को करीबियों और रिश्तेदारों को पैसे देते थे। फिर उनसे अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते थे।
अब जानिए चढ़ावा चोरी की टाइमलाइन
- चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई।
- SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी।
- 25 जून को ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज हुई।
- इसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 को नामजद किया गया। हालांकि, चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं।
- FIR दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

3. कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके ने पुलिस के पैर पकड़े: जंतर-मंतर पर टेंट लगाने की इजाजत मांगी

कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत गुरुवार को जंतर-मंतर पर पुलिस अधिकारियों के पैर पड़ते नजर आए।
नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 दिन से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने गुरुवार को पुलिसवालों के पैर पकड़े और हाथ जोड़े। वे टेंट लगाने की इजाजत मांग रहे थे ताकि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को बारिश से बचाया जा सके।
वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
- CJP परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोपों और पेपर लीक के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है। इस प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हैं।
- वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल कर रहे हैं। बुधवार को सोनम वांगचुक की तबीयत खराब हो गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक 11 दिनों में उनका वजन 7 किलो से ज्यादा घटकर 59.4 किलो रह गया है।
4. गाजियाबाद में शहीद के शव से लिपटकर पत्नी रोई, मणिपुर में उग्रवादियों ने गोली मार दी थी

शहीद हवलदार चंद्रमोहन सिंह रावत का गुरुवार दोपहर गाजियाबाद के हिंडन घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जब तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर घर लाया गया तो पत्नी मंजू देवी शव से लिपटकर रो पड़ीं। तीन बच्चे भी बिलख पड़े।
उत्तराखंड के रहने वाले थे: चंद्रमोहन सिंह असम राइफल्स में हवलदार (जीडी) थे। वे मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के डांडातोली क्षेत्र के कुकलियाल गांव के रहने वाले थे। 2008 से गाजियाबाद में रह रहे थे। चंद्रमोहन अपने पिता के श्राद्ध कर्म निपटाकर गाजियाबाद से तीन जुलाई को ड्यूटी पर वापस लौट गए थे। 5 जुलाई को ड्यूटी जॉइन की थी। अगले दिन उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए थे।
5. भारत को यूरेनियम सप्लाई करेगा ऑस्ट्रेलिया: परमाणु ऊर्जा और हथियारों के लिए जरूरी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को यूरेनियम डील पर मुहर लग गई है। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग की। भारत अभी 4 देशों से यूरेनियम खरीदता है। ऑस्ट्रेलिया पांचवां है। यूरेनियम परमाणु उर्जा और बम दोनों के लिए जरूरी है।
भारत को यूरेनियम की जरूरत क्यों है: भारत को परमाणु बिजली बनाने और 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने के लिए यूरेनियम की जरूरत है।
यूरेनियम से बिजली कैसे बनती है: परमाणु रिएक्टर में यूरेनियम का विखंडन कर पैदा हुई गर्मी से भाप बनाई जाती है, जो टर्बाइन घुमाकर बिजली बनाती है।
क्या यूरेनियम से परमाणु बम बनाया जा सकता है: नहीं, क्योंकि बिजली उत्पादन में लो एनरिच्ड यूरेनियम इस्तेमाल होता है, जबकि परमाणु बम के लिए 90% से अधिक शुद्ध यूरेनियम चाहिए।

6. मानसून ने पूरे देश को कवर किया: यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात में आफत

मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया है। आमतौर पर यह 8 जुलाई को देश का पूरा हिस्सा कवर कर लेता है, लेकिन इस बार एक दिन लेट है। मानसूनी बारिश के चलते यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात में स्थिति काफी खराब है। कई इलाके भर गए, कहीं लैंडस्लाइड हुई।
जानिए किस राज्य में क्या है स्थिति…
यूपी: नोएडा, मथुरा, मेरठ, बुलंदशहर समेत 50 शहरों में तेज बारिश; नोएडा की सड़कों पर 1-2 फीट तक पानी भरा, गाजियाबाद में 10 फीट सड़क धंसी, कार और बाइक गड्ढे में समाईं।
उत्तराखंड: उत्तरकाशी में नालूपानी और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर भूस्खलन; टिहरी में NH-707A पर मकान गिरा, आसपास के 2-3 मकानों पर भी खतरा।
राजस्थान: अजमेर के किशनगढ़ में बारिश से मकान ढहा, मलबे में फंसे पति-पत्नी समेत लोगों का रेस्क्यू।
महाराष्ट्र: रायगढ़ में भारी बारिश के बाद पातालगंगा नदी में करीब 3,000 LPG सिलेंडर बह गए।
7. डायबिटीज पेशेंट को हफ्ते में एकबार लेना होगा इंसुलिन इंजेक्शन, 40% तक सस्ती होगी डोज

डायबिटीज मरीजों के लिए राहत की खबर है। डेनमार्क की दवा कंपनी नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में Awiqli (इंसुलिन आइकोडेक) लॉन्च की। कंपनी का दावा है कि यह हफ्ते में एक बार दिए जाने वाला बेसल इंसुलिन है, जो टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के वयस्क मरीजों के लिए है। इसके आने से साल में हर दिन लगने वाले इंसुलिन इंजेक्शन घटकर 52 रह जाएंगे।
700 यूनिट का पैक ₹2611 में: कंपनी ने 700 यूनिट का पैक ₹2611 में लॉन्च किया है। यानी इसकी कीमत ₹3.73 प्रति यूनिट पड़ेगी, जो मौजूदा दैनिक बेसल इंसुलिन की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत तक सस्ती बताई गई है। यदि किसी मरीज को रोज 10 यूनिट इंसुलिन की जरूरत होती है, तो उसे सप्ताह में 70 यूनिट इंसुलिन लगेगी, जिसकी लागत करीब ₹261 प्रति सप्ताह होगी।
🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में चूक: एमपी में एक्सप्रेस-वे पर गुजरते काफिले के सामने आए 3 युवक; 120 की रफ्तार में थीं गाड़ियां (पूरी खबर पढ़ें)
2. TMC के 3 पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल: पार्टी ने तीनों को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया; नाराज होकर ममता का साथ छोड़ा था (पूरी खबर पढ़ें)
3. शरद पवार के NDA में जाने की अटकलें: पार्टी ने कहा- विपक्ष को कमजोर करने की साजिश; एक दिन पहले पवार-शिंदे की मुलाकात हुई थी (पूरी खबर पढ़ें)
4. आंध्रप्रदेश में कोरोना से 46 साल के मरीज की मौत: 4 दिन इलाज के बाद दम तोड़ा; 2 जिलों में 5 एक्टिव केस मिले (पूरी खबर पढ़ें)
5. अमेरिका में भारतीय इंजीनियर ने पत्नी की हत्या की: भारत में रह रही गर्लफ्रेंड को शव की फोटो भेजी; जमानत के लिए ₹47 करोड़ देने होंगे (पूरी खबर पढ़ें)
6. दिलजीत दोसांझ से फैन ने पूछा अमेरिकी नागरिकता पर सवाल: बोले- कुछ भी बोलूंगा तो खबर बन जाएगी; डोनाल्ड ट्रंप की बेटी पर भी किया खुलासा (पूरी खबर पढ़ें)
7. चेक टेनिस स्टार मुचोवा पहली बार विंबलडन फाइनल में: अमेरिका की गॉफ को हराया; डॉक्टरों ने कभी टेनिस छोड़ने की सलाह दी थी (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…
जापान के ब्लैक एग से बढ़ जाती है उम्र

जापान का ब्लैक एग सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. दावा है कि इसे खाने से उम्र 7 साल तक बढ़ सकती है. हालांकि वैज्ञानिकों को इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है. सल्फर वाले पानी में उबाले जाने से यह अंडा काला हो जाता है।
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

वृष राशि वालों को बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। मिथुन राशि वालों की नए काम शुरू करने की इच्छा पूरी हो सकती है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
