जयपुर कॉट्योर शो में रैंप पर जब अभिनेत्री रिया सेन, अभिनेत्री संदीपा धर ने वॉक की तो ग्लैमर और रॉयल अंदाज दिखा। शो के सीजन-14 के दूसरे दिन रविवार को अनंत महल में फैशन, ग्लैमर और रॉयल अंदाज लोगों को अट्रेक्ट करता नजर आया। इसमें राजस्थान की विरासत से ल
.
सेलिब्रिटी शो-स्टॉपर्स की मौजूदगी ने इन कलेक्शंस की चमक को बढ़ा दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी रहीं।
वहीं शो के दूसरे दिन की शुरुआत अनूप चौधरी आईएलएफएच के किड्स सीक्वेंस से हुई। नन्हे मॉडल्स ने रैंप पर फैशन को मासूमियत और कॉन्फिडेंस के साथ प्रस्तुत किया। इसके बाद पेजेंट सीक्वेंस में प्रतिभागियों ने ग्लैमर और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया।
इसके बाद ज्वेलरी डिजाइनर हुकुम सिंह ओपनिंग सीक्वेंस के साथ मुख्य फैशन शो का आगाज हुआ। पारंपरिक भारतीय सौंदर्य और आधुनिक प्रस्तुति के बीच संतुलन इस सीक्वेंस की खासियत रहा। इसकी शोस्टॉपर अभिनेत्री संदीपा धर रहीं। संदीपा ने कहा- राजसी पोशाक और ज्वेलरी पहनकर चलना यादगार अनुभव है। महल जैसे बने इस होटल में रानी जैसा फील हो रहा है।
इवेंट की PHOTOS देखिए…

बिगबॉस फेम नतालिया के साथ फैशन डिजाइनर और मॉडल्स।

बिगबॉस फेम नतालिया दुल्हन के अंदाज में रैंप पर आईं।

रिया सेन रैंप पर वॉक करते हुए।

संदीपा धर ने कहा- राजसी पोशाक-ज्वेलरी पहनकर चलना यादगार अनुभव है।

राजस्थानी ड्रेस में रैंप वॉक करते हुए मॉडल्स।

ब्लैक ड्रेस थीम पर रैंप वॉक करते हुए मॉडल्स।

ब्लैक ड्रेस थीम पर मॉडल ने रैंप वॉक की।

एक मॉडल अपने अनोखे अंदाज से रैंप पर उतरीं।
अभिनेत्री रिया सेन ने की रैंप वॉक
इसके बाद सायशा राजपूत के सीक्वेंस में अभिनेत्री रिया सेन ने रैंप पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कलेक्शन में आधुनिक कट्स और ग्लैमरस सिल्हूट के साथ ऐसा अंदाज देखने को मिला, जो पारंपरिक भारतीय फैशन से आगे बढ़कर समकालीन पार्टी और इवनिंग वियर की ओर इशारा करता नजर आया।
हीना बेलानी के कलेक्शन में आकांक्षा भल्ला शोस्टॉपर रहीं। डिजाइन में फैब्रिक, फिट और स्टाइलिंग के जरिए आधुनिक महिला की बोल्ड और एलिगेंट छवि को सामने लाने की कोशिश दिखाई दी। वहीं हरीश अक्कीशेटी के सीक्वेंस में डिजाइन और रैंप प्रेजेंटेशन का आकर्षक तालमेल देखने को मिला।
फैशन शो के अगले सीक्वेंस में पर्व कॉट्योर ने अपने कलेक्शन के जरिए कॉट्योर फैशन की भव्यता प्रस्तुत की। इसकी शो-स्टॉपर शगुन भारद्वाज रहीं। इसके बाद ट्विश जयपुर के सीक्वेंस में नायरा शाह ने रैंप पर फैशन और ग्लैमर का अंदाज पेश किया।
रिजॉर्ट वियर में दिखा मॉडर्न जयपुर
दूसरे दिन के खास आकर्षणों में तनु चौधरी का रिजॉर्ट वियर कलेक्शन भी रहा। कलेक्शन में छुट्टियों और ट्रैवल के मूड को देखते हुए सहज, स्टाइलिश और आधुनिक परिधानों को रैंप पर उतारा गया। इसकी खासियत यह रही कि रिजॉर्ट वियर को केवल आरामदायक कपड़ों के रूप में नहीं, बल्कि फैशन स्टेटमेंट के रूप में पेश किया गया। अभिनेत्री नायरा शाह ने इस कलेक्शन को रैंप पर प्रस्तुत किया। खास बात यह रही कि डिजाइनर तनु चौधरी खुद भी सुपर मॉडल हैं, इसलिए कलेक्शन में मॉडलिंग और डिजाइनिंग की उनकी समझ का प्रभाव दिखाई दिया।
इसके बाद सना खान के सीक्वेंस में डॉ. रसिका तथा दिव्या के सीक्वेंस में रिया सुलेड़िया शोस्टॉपर रहीं। इन प्रस्तुतियों में फैशन के अलग-अलग मूड देखने को मिले, कहीं ग्लैमरस अंदाज तो कहीं आधुनिक भारतीय परिधान की खूबसूरती रैंप पर दिखाई दी।
साक्षी के सीक्वेंस में पिहू चौधरी शोस्टॉपर रहीं।
प्री-फिनाले में बढ़ा ग्लैमर
शो के प्री-फिनाले में सुमित दास गुप्ता के कलेक्शन ने फैशन फेस्टिवल के माहौल कोभव्य बना दिया। इसकी शो-स्टॉपर कंगना शर्मा रहीं। प्री-फिनाले में डिजाइन, स्टाइलिंग, लाइटिंग और म्यूजिक के तालमेल ने ग्रैंड फिनाले के लिए माहौल तैयार किया।
यहां सबसे बड़ा आकर्षण आलोक अग्रवाल का ग्रैंड फिनाले रहा। इसमें अंतरराष्ट्रीय मॉडल और अभिनेत्री नतालिया जानोस्जेक शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरीं। उनके रैंप वॉक के साथ फैशन शो का ग्लैमर अपने चरम पर पहुंचा। ग्रैंड फिनाले के कलेक्शन में कॉट्योर की भव्यता, आधुनिक सिल्हूट और हाई-फैशन प्रस्तुति का प्रभाव देखने को मिला। नतालिया की मौजूदगी ने कलेक्शन को इंटरनेशनल फैशन शो जैसा अंदाज दिया और दर्शकों ने उनके रैंप वॉक का तालियों के साथ स्वागत किया।
जयपुर कॉट्योर शो के संस्थापक एवं निदेशक गौरव गौड़ ने कहा- सीजन-14 के माध्यम से जयपुर की फैशन इंडस्ट्री को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत पहचान दिलाने का प्रयास किया गया है।
