Headlines

Jaipur Cyber Fraud | HSBC Bank Fake Call Credit Card Scam Case



जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने खुद को HSBC बैंक का कर्मचारी बताकर बुजुर्ग को क्रेडिट कार्ड के फायदे बताने के बहाने फोन किया। बातचीत के दौरान पीड़ित के मोबाइल पर OTP आने लगे। इसके ब

.

पुलिस के अनुसार- मेजर शैतान सिंह कॉलोनी निवासी धीरज बंगाली (58) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया- 29 सितंबर की रात करीब 10 बजे मेरे मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को HSBC बैंक से बताते हुए क्रेडिट कार्ड के फायदे समझाए और मौजूदा कार्ड की जानकारी मांगी। शक होने पर मैंने फोन काट दिया।

इसके बाद फेडरल बैंक से फोन आया। बैंककर्मी ने पूछा कि क्या वह कोई ट्रांजेक्शन कर रहे हैं। मना करने पर बैंक की ओर से कार्ड में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कार्ड ब्लॉक कर दिया गया और मोबाइल फॉर्मेट करने की सलाह दी गई।

अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड से 2.24 लाख हुए ट्रांसफर

पीड़ित ने अमेरिकन एक्सप्रेस कस्टमर केयर से संपर्क किया तो कार्ड से 2,24,492 रुपए डेबिट होने की जानकारी मिली। कस्टमर केयर ने बताया- OTP शेयर हुआ है, जबकि पीड़ित ने OTP शेयर करने से इनकार किया। बैंक ने कार्ड ब्लॉक कर ट्रांजेक्शन होल्ड कर दिया। फिलहाल ट्रांजेक्शन पेंडिंग बताया जा रहा है। पीड़ित ने 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत भी दर्ज कराई थी।

भट्टा बस्ती थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार सैनी ने बताया- पुलिस ने 30 सितंबर को आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान और कॉलिंग नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *