जलालाबाद में बाइक की टक्कर से महिला उछलकर सड़क पर गिरी
जलालाबाद में सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
.
हादसे के बाद घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। वहीं, बाइक सवार युवक भी घायल हुआ है और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे में घायल बुजुर्ग महिला।
टक्कर लगने से उनकी सास बुरी तरह घायल हो गईं
घायल महिला के दामाद मनजीत सिंह ने बताया कि 6 सितंबर को सास घर से पशुओं के लिए चारा लेने खेत जा रही थीं। इसी दौरान ढाब घड़ियाल गांव के एक युवक ने तेज रफ्तार बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। महिला की टांग, आंख और सिर पर चोटें आई हैं। उनकी पसलियां भी टूट गई हैं।
युवक बोला- बुजुर्ग महिला बाइक के आगे आ गईं
दूसरी तरफ, हादसे में घायल बाइक सवार प्रिंस को भी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्रिंस ने बताया कि वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि बुजुर्ग महिला बाइक के आगे आ गईं। उसे लगा कि महिला सड़क पार कर जाएंगी, लेकिन अचानक वह वापस मुड़ने लगीं। इस कारण बाइक की टक्कर हो गई।
