होशियारपुर के जनौड़ी में खड्ड के पानी से निकलते वक्त ट्रैक्टर बह गया।
जालंधर-होशियारपुर में 2 दिन की बारिश के बाद नुकसान की तस्वीरें सामने आई हैं। जालंधर के मलसियां से शाहकोट रोड पर बने पुल का एक हिस्सा बारिश के कारण टूट गया। पुल का लेंटर टूटकर गिर गया जिससे सरिया दिखना शुरू हो गया है। इसके साथ ही बारिश के बाद जालंधर क
.
बरसात के बाद जालंधर जिले के हालात, PHOTOS

मलसियां के पास बना नया पुल टूट गया।

जालंधर फोकल पाइंट रोड पर पानी में फंसा ट्रक।

बारिश के बाद जालंधर के फोकल पाइंट रोड के हालात।
लंबा पिंड से फोकल पाइंट की सर्विस लेने कीचड़ में बदली बरसात के चलते नगर निगम के विकास का हाल ये है कि कई इलाकों में पानी की निकासी नहीं हो रही। प्रदेश में रेवेन्यू की लाइफलाइन फोकल पाइंट की सड़कों से 24 घंटे में भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। हालात ये हैं कि लंबा पिंड चौक से लेकर फोकल पाइट तक सर्विस लेन पर कीचड़ है। बरसात का पानी जमा है और सड़क कई जगह से धंस चुकी है। पानी में धंसी सड़क का अंदाजा न लगने से माल लोड या अनलोड कर आने-जाने वाले ट्रक इस सड़क पर रोजाना पलट रहे हैं।
