Headlines

जालंधर होटल मेरिटन में पार्टी के बीच झगड़ा:एक का सिर फटा, दूसरे के जबड़े में चोट; होटल स्टाफ पर महिला से बैड टच का आरोप




जालंधर के मेरिटन होटल में पार्टी के दौरान मेहमानों और होटल बाउंसरों व स्टाफ में झगड़ा हो गया। शहर के व्यापारी रवि ने बताया कि उसने पार्टी रखी थी। शनिवार देर रात करीब 3 बजे जब होटल स्टाफ से पूछा गया कि कमिटमेंट के हिसाब से उनको खाना सर्व नहीं किया जा रहा है तो वे सही तरीके जवाब नहीं दिए। इसपर मैनेजर से पार्टी में आए भल्ला ने बातचीत की। इसके बाद बातचीत बहस में बदल गई। हमने होटल में नाचने के लिए डांसर भी बुलाई थीं, उनके साथ भी स्टाफ ने मिसविहेव किया और पार्टी में आई एक महिला को बैड टच करने की कोशिश की।
इससे मामला बढ़ गया जिस पर होटल के बाउंसर और कुछ अन्य लोगों ने भल्ला पर हमला कर दिया। इससे उनके सिर में चोट आई है। घटना की जानकारी थाना कैंट को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच कर चली गई। झगड़े का पता चलने पर जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा भी पहुंचे थे। बता दें कि होटल पार्टनर्स के बीच चल रहे पुराने विवाद को 2 दिन पहले ही सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली और जालंधर के मेयर वनीत धीर ने सुलझाया था।। इसके बाद एक बार फिर यहां झगड़ा हो गया। लड़की को बचाने गया तो कर दिया हमाला
पीड़ित भल्ला ने बताया कि होटल स्टाफ डांस करने वाली लड़की से बदसलूकी कर रहे थे। वह उसे बचाने गए तो इस दौरान उस पर वेटर, मैनेजर रजत व बाउंसर द्वारा हमला किया गया। पीड़ित ने होटल मालिक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने होटल संचालक को बताया कि वह मेयर विनीत धीर व सेंट्रल हलका इंचार्ज के भाई हैं, बावजूद इसके उनकी एक नहीं सुनी गई।

पार्टी में आया व्यक्ति बोला-मेरी पत्नी को टच किया
वहीं पार्टी में आए अन्य व्यक्ति ने बताया कि होटल में उसकी पत्नी को टच किया गया। इसका विरोध किया तो उसके मुंह पर मुक्का मार दिया। उसके जबड़े में चोट लगी है। वहीं भल्ला ने कहा कि वह होटल में रवि भाई की पार्टी एंजॉय कर रहे थे। इस दौरान होटल कर्मियों द्वारा फैमिली पर भी हमला किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *