जमुई के सदर थाना क्षेत्र स्थित मरकट्टा गांव में गुरुवार को एक तालाब में बच्चे के डूबने की आशंका से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।
.
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक न तो किसी बच्चे का पता चल सका था और न ही किसी के डूबने या लापता होने की आधिकारिक पुष्टि हुई थी।
देखें, मौके से आई तस्वीरें…

तालाब के किनारे मौजूद ग्रामीण।

तालाब के किनारे मौजूद ग्रामीण।
तालाब किनारे मौजूद थे 4 बच्चे
यह घटना तब सामने आई जब गांव की कुछ महिलाओं ने दावा किया कि उन्होंने तालाब में एक बच्चे को डूबते देखा है। महिलाओं के अनुसार, उस समय तालाब के किनारे चार बच्चे मौजूद थे, जिनमें से तीन घटना के बाद वहां से भाग गए।
हालांकि, इन दावों की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस को भी अभी तक ऐसा कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है, जिसने इस घटना की पुष्टि की हो।
चार घंटे से अधिक चला अभियान
सूचना के आधार पर, SDRF की टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर तालाब में संयुक्त सर्च अभियान चलाया। चार घंटे से अधिक समय तक चले इस अभियान के बावजूद टीम को कोई सफलता नहीं मिली। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के आसपास जमा रहे और अभियान पर नजर बनाए रखी।

घटना की सूचना पर तालाब किनारे पहुंचे ग्रामीण।
पुलिस आसपास के गांवों में भी यह जानकारी जुटा रही है कि कहीं किसी परिवार का कोई बच्चा लापता तो नहीं है।
समाचार लिखे जाने तक किसी भी परिवार की ओर से बच्चे के लापता होने की कोई सूचना नहीं दी गई थी। तालाब पर अभी भी लोगों की भीड़ जमा है और तलाशी अभियान जारी है।
