Headlines

सोनीपत में 9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान:13-14 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, डीसी बोलीं- कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभाएं होंगी




सोनीपत में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा और वंदे मातरम अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि आजादी के अमृतकाल में देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान व्यापक स्तर पर आयोजित होगा। इसमें जिला, उपमंडल, ब्लॉक, ग्राम पंचायत और शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति कार्यक्रम होंगे, जिनमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम अभियान-2026’ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के सफल आयोजन की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को अभियान की रूपरेखा, विभागवार जिम्मेदारियां, जनभागीदारी बढ़ाने के उपाय और गतिविधियों के समयबद्ध संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलभेर में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि 13 और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिलेभर में विशेष कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विभाजन की पीड़ा और उस दौर के संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इसके तहत कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभाएं, अनुभव साझा कार्यक्रम, संवाद सत्र और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। विभाजन के प्रत्यक्षदर्शियों और उनके परिजनों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा करवाए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी स्वतंत्रता के संघर्ष और विभाजन की त्रासदी से सीख लेकर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प ले सके। यह अधिकारी रहे मौजूद इन कार्यक्रमों में जनभागीदारी भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, सीईओ जिला परिषद डॉ. अनमोल, एसडीएम गन्नौर प्रवेश कादियान, एसडीएम खरखौदा अमित कुमार, एसडीएम गोहाना अंकित कुमार, एमडी शुगर मील अंकिता वर्मा और सीएमओ डॉ. अनुराधा जैन सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *