Headlines

Nangal Chaudhary Illegal Arms Case


हरियाणा के नारनौल में सीआईए नारनौल की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

.

पुलिस पीआरओ नरेश यादव के अनुसार सीआईए नारनौल की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवनारायण चौक, नांगल चौधरी के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया।

नांगल चौधरी का थाना। जहां पर मामला दर्ज किया गया है।

नांगल चौधरी का थाना। जहां पर मामला दर्ज किया गया है।

नहीं मिला लाइसेंस

पूछताछ में आरोपी की पहचान रमेश निवासी गांव लुजौंता, थाना नांगल चौधरी के रूप में हुई। पुलिस द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल, उसकी मैगजीन तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद हथियार और कारतूस रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सका।

नांगल चौधरी था में मामला दर्ज

इसके बाद पुलिस ने हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने हथियार कहां से प्राप्त किया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

अभियान रहेगा जारी

पुलिस पीआरओ ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जिला पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध हथियारों या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *