Headlines

Jashpur Crime | Man Murders Friend Over Money Dispute in Chhattisgarh


छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 1 हजार रुपए के लिए युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। कैलाश यादव (30) ने अपने साथी राजेश दास (29) को 6 हजार रुपए में सेकंड हैंड मोबाइल दिया था। साथी ने 5 हजार रुपए लौटा दिए थे। 1 हजार रुपए बाकी थे, जो उसने नहीं लौटाए थे

.

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद था। इससे नाराज आरोपी राजेश दास को अपनी कार में बिठाकर जंगल ले गया, जहां उसने लकड़ी के फाड़े से राजेश दास का सिर फोड़ दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी ने शव को गहरे गड्ढे में फेंक दिया। खून से सने अपने कपड़े और मृतक का मोबाइल नदी में फेंक दिया। कार पर आए खून के छींटों को नदी के पानी से साफ किया। 1 हफ्ते बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान आरोपी थाने से हंसता हुआ बाहर निकलता दिखाई दिया।

पहले देखिए तस्वीरें…

आरोपी थाने से हंसता हुआ बाहर निकलता दिखाई दिया।

आरोपी थाने से हंसता हुआ बाहर निकलता दिखाई दिया।

कैलाश यादव ने 1000 रुपए के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दी।

कैलाश यादव ने 1000 रुपए के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दी।

जुरगुम-तुर्रापानी जंगल में 23 सितंबर को मिला था शव।

जुरगुम-तुर्रापानी जंगल में 23 सितंबर को मिला था शव।

जंगल में खून से सनी मिली थी लाश

पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को ग्राम जुरगुम-तुर्रापानी जंगल क्षेत्र में रपटा पुलिया के पास एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया।

मृतक ने पीले रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग का लोअर पहन रखा था। उसके सिर के पीछे चोट के निशान और खून दिखाई दे रहा था। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ के बाद दोस्त पर हुआ शक

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के गांवों में मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद मृतक की पहचान ग्राम विमड़ा निवासी राजेश दास (29) के रूप में हुई। वह खेती-किसानी करता था। पूछताछ में पुलिस को राजेश के दोस्त कृष्णा उर्फ कैलाश यादव पर शक हुआ। वह ग्राम झगरपुर का रहने वाला था और खेती का काम करता था।

1000 रुपए बकाया को लेकर था विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी कृष्णा ने राजेश को ओप्पो कंपनी का मोबाइल 6 हजार रुपए में बेचा था। राजेश ने उसे 5 हजार रुपए दिए थे। 1 हजार रुपए बकाया थे। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

मृतक राजेश दास (29)।

मृतक राजेश दास (29)।

कार में बिठाकर जंगल ले गया, वहीं मार डाला

पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को आरोपी कैलाश राजेश दास को कार में बिठाकर जुरगुम जंगल की ओर ले गया। वहां उसने पैसों की मांग की। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपी ने राजेश को कार से नीचे उतारा और जमीन पर पड़े लकड़ी के फाड़े से उसके सिर पर दो बार वार किया।

गंभीर चोट लगने से राजेश जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को उठाकर जंगल में गहरी जगह पर फेंक दिया।

नदी में फेंके हथियार, मोबाइल और कपड़े

हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए सबूत मिटाने का प्रयास किया। हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का फाड़ा और राजेश का मोबाइल मैनी नदी में फेंक दिया। वहीं, घटना के समय पहने अपने कपड़े डोड़की नदी में फेंक दिए।

आरोपी ने अपनी लाल रंग की स्विफ्ट कार को भी नदी के पानी से धोया, ताकि उसमें मौजूद सबूत मिट जाएं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कार को उसके घर से बरामद कर लिया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ASP राकेश कुमार पाटनवार के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने और अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। सबूत मिटाने के प्रयास के कारण हत्या की धारा 103(1) बीएनएस के साथ धारा 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है।

………………..

इससे जुडी यह खबर भी पढ़ें…

उधारी के 30 लाख नहीं दिए, टीचर ने मार डाला: जंगल ले जाकर हथौड़े से दोस्त का सिर फोड़ा; ट्रेडिंग के लिए दिए थे पैसे

30 लाख उधार नहीं लौटाने पर दोस्त का मर्डर हुआ है।

30 लाख उधार नहीं लौटाने पर दोस्त का मर्डर हुआ है।

रायपुर में एक टीचर ने ट्रेडिंग करने वाले अपने दोस्त की हत्या कर दी। चंद्रप्रकाश वर्मा ने अपने साथी शिवकुमार चंद्राकर को 30 लाख उधार दिए थे। इसके बदले वह ब्याज लेता था। पिछले तीन महीने से उसे ब्याज नहीं मिला था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था… पढ़िए पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *