Headlines

Jennifer Winget Wedding Photos | Actress Marries William Ishmael in UK


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने हाल ही में हुई अपनी शादी की नई और अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 16 जुलाई को यूके में हुई इस इंटीमेट सेरेमनी के बाद जेनिफर ने एक नया वीडियो मोंटाज और फोटो कैरोसेल पोस्ट किया है।

तस्वीरों में जेनिफर अपने पति विलियम इशमेल के साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वे अपने पिता को गले लगाकर इमोशनल होती भी दिख रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए जेनिफर ने कैप्शन में लिखा- “…और आखिरकार हमारे सितारे मिल गए।”

देखें शादी की तस्वीरें …

वीडियो में पति संग लिए वेडिंग वोज जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो मोंटाज पोस्ट किया है। इस वीडियो में वे और उनके पति विलियम चर्च में एक-दूसरे के साथ शादी के वादे (वेडिंग वोज) लेते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही इसमें उनके वेडिंग फोटोशूट के खूबसूरत पल भी दिखाए गए हैं।

वीडियो के आखिर में एक मैसेज लिखा आता है- “ऑफिशियली इंट्रोड्यूसिंग टू माई मैन, माई हस्बैंड, विल!”। तस्वीरों में जेनिफर अपने ब्राइडल गाउन, एम्ब्रॉयडर्ड वेल (घूंघट) और पति के साथ सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए बेहद खुश दिख रही हैं।

यूके में हुई थी इंटीमेट सेरेमनी जेनिफर विंगेट और सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इशमेल ने गुरुवार, 16 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम (यूके) में एक निजी समारोह में शादी की थी। इस ब्राइडल सेरेमनी में सिर्फ परिवार के सदस्य और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी से पहले दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी थी। हालांकि शादी से ठीक पहले जेनिफर के वाइट ब्राइडल गाउन के ट्रायल के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे, जिसके बाद से ही चर्चाएं तेज हो गई थीं।

कौन हैं जेनिफर के पति विलियम इशमेल? जेनिफर के पति विलियम इशमेल सिंगापुर के एक जाने-माने फाइनेंस प्रोफेशनल हैं। वे साल 2022 से एमएचसी डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे हैं। विलियम ने इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री ली है।

इसके बाद उन्होंने यूबीएस इन्वेस्टमेंट बैंक में भी काम किया है। ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर रहने वाले विलियम सोशल मीडिया और लाइमलाइट से काफी दूरी बनाकर रखते हैं।

करण सिंह ग्रोवर से हुई थी पहली शादी जेनिफर विंगेट की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में अपने टीवी शो ‘दिल मिल गए’ के को-स्टार और एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। हालांकि दो साल बाद नवंबर 2014 में दोनों अलग हो गए थे और साल 2016 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया था।

इसके बाद से जेनिफर ने अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की नजरों से दूर ही रखा। अब सालों बाद विलियम के साथ उनकी नई शुरुआत को देखकर उनके फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *